सैमसंग गैलेक्सी जे1 ऐस स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 सितंबर 2015 17:08 IST
सैमसंग में पिछले हफ्ते अपने गैलेक्सी कोर प्राइम स्मार्टफोन का वैल्यू एडिशन लॉन्च करके बाद अब गैलेक्सी जे1 ऐस हैंडसेट पेश किया है। फिलहाल, इस हैंडसेट को 6,300 रुपये में कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है।

गौर करने वाली बात है कि सैमसंग गैलेक्सी जे1 ऐस के बारे में सबसे पहले जानकारी मुंबई के एक रिटेल स्टोर द्वारा दी गई थी।
Advertisement

यह स्मार्टफोन एक डुअल सिम (माइक्रो-सिम) डिवाइस है। यह एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा जिसके ऊपर सैमसंग के कस्टम यूआई स्किन का इस्तेमाल किया गया है। स्मार्टफोन में 4.3 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन है 480x800 पिक्सल। इसमें 1.3 गीगाहर्ट्ज़ डुअल-कोर प्रोससर के साथ 512 एमबी का रैम मौजूद होगा। स्मार्टफोन की इनबिल्ट स्टोरेज 4 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह 5 मेगापिक्सल के रियर और 2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ आएगा। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश भी मौजूद है। सैमसंग गैलेक्सी जे1 ऐस में 1800एमएएच की बैटरी है। डिवाइस का डाइमेंशन 130.1x67.6x9.5 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई, ब्लूटूथ, ए-जीपीएस, ग्लोनास, जीपीआरएस/ एज, 3जी और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। गैलेक्सी जे1 ऐस में ऐक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं।

पिछले हफ्ते लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी कोर प्राइम स्मार्टफोन के वैल्यू-एडिशन वेरिएंट की कीमत 8,600 रुपये है। इसमें 4.5 इंच का डबल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) पीएलएस टीएफटी डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम के साथ आएगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है। सैमसंग गैलेक्सी कोर प्राइम वीई में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। स्मार्टफोन में 2000 एमएएच की बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  3. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  2. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  3. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  4. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  5. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  6. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  7. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  8. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  9. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  10. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.