सैमसंग गैलेक्सी कोर प्राइम वीई स्मार्टफोन 8,600 रुपये में लॉन्च

सैमसंग गैलेक्सी कोर प्राइम वीई स्मार्टफोन 8,600 रुपये में लॉन्च
विज्ञापन
सैमसंग ने अपने गैलेक्सी कोर प्राइम स्मार्टफोन का वैल्यू-एडिशन वेरिएंट लॉन्च किया है। 8,600 रुपये की कीमत वाले सैमसंग गैलेक्सी कोर प्राइम वीई हैंडसेट को कंपनी के इंडिया ई-स्टोर पर लिस्ट किया गया है।

खबर लिखे जाने वक्त यह स्मार्टफोन 'आउट ऑफ स्टॉक' लिस्टेड था। कंपनी इस स्मार्टफोन को खरीदने की चाहत रखने वाले कंज्यूमर को नोटिफाई मी का ऑप्शन दे रही है। पिछले साल लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी कोर प्राइम स्मार्टफोन की तरह नया कोर प्राइम वीई वेरिएंट भी आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 4.4 किटकैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।

स्मार्टफोन में डुअल-सिम सपोर्ट मौजूद है। इसमें 4.5 इंच का डबल्यूवीजीए (480x800 पिक्सल) पीएलएस टीएफटी डिस्प्ले है। स्मार्टफोन 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर और 1 जीबी रैम के साथ आएगा। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी कोर प्राइम वीई में 5 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा है। इसमें 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। स्मार्टफोन में 2000 एमएएच की बैटरी है। इसमें वाई-फाई बी/जी/एन, वाई-फाई डायरेक्ट, वाई-फाई हॉटस्पॉट, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और 3जी कनेक्टिविटी सपोर्ट मौजूद हैं।

सैमसंग गैलेक्सी कोर प्राइम वीई स्मार्टफोन ऐक्सेलेरोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा। फोन का डाइमेंशन 130.8x67.9x8.8 मिलीमीटर है और इसे मैटे बॉडी फिनिश दिया गया है। आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक, हैंडसेट में अल्ट्रा पावर सेविंग मोड है जो मात्र 10 फीसदी बैटरी में 1.2 दिन का स्टैंडबाय दे सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp, Facebook और Messenger पर अब स्कैम नहीं होगा आसान! Meta लाई एडवांस AI टूल
  2. Samsung ने पलट दिया गेम! बिना इंटरनेट भी चलेंगे WhatsApp, X जैसे ऐप
  3. 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
  4. 20 हजार से सस्ता खरीदें Samsung का 12GB रैम, 5000mAh बैटरी वाला फोन! Amazon पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. Ather के Rizta S और 450S इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर 20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर
  6. Honor X80 GT में मिल सकती है 13,080mAh की पावरफुल बैटरी
  7. Elon Musk का ChatGPT पर तीखा निशाना, बोले "बच्चों को इससे दूर रखें"
  8. कार ड्राइवर्स के लिए गजब गैजेट! 1 डिवाइस करेगा 6 काम, लॉन्च हुआ Portronics Vayu Cop
  9. AI ने Google Maps को बदलकर रख दिया! मैप से पूछ सकेंगे सवाल, मिलेगा 3D नेविगेशन और बहुत कुछ
  10. Nothing Phone 4a, Nothing Phone 4a Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »