सैमसंग गैलेक्सी जे1 (2016) की तस्वीरें फिर हुईं लीक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जनवरी 2016 16:34 IST
लोकप्रिय स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जे1 के नए वर्ज़न को गैलेक्सी जे1 (2016) के नाम से जाना जाएगा। एक बार फिर इंटरनेट पर इस हैंडसेट की फोटो सार्वजनिक हुई हैं। पुरानी लीक में इस अघोषित हैंडसेट के ब्लैक कलर वेरिएंट की तस्वीरें सामने आई थीं। नई तस्वीरों में दो अतिरिक्त कलर वेरिएंट नज़र आ रहे हैं।

@evleaks द्वारा सोमवार को ट्वीट की गई तस्वीर में सैमसंग गैलेक्सी जे1 (2016) स्मार्टफोन के गोल्ड और व्हाइट कलर वेरिएंट नज़र आ रहे हैं। इस हैंडसेट की डिजाइन अब तक लीक हुई तस्वीरों से मेल खाती है। ध्यान रहे कि तीनो कलर वेरिएंट में स्क्रीन बेज़ल ब्लैक में रहेगा।

स्मार्टफोन में फ़िजिकल होम बटन नजर आ रहा है। इसके साथ मल्टी विंडो और बैक कैपेसिटिव बटन। रियर पैनल पर स्मार्टफोन के केंद्र में एलईडी फ्लैश के साथ कैमरा दिया गया है। इसके दोनों तरफ स्पीकर हैं। सैमसंग ने अब तक इस स्मार्टफोन के बारे में कोई घोषणा नहीं की है।
 

आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर महीने में सैमसंग गैलेक्सी जे1 की तस्वीरें भी लीक हुई थीं। एक तस्वीर में नाम के साथ स्मार्टफोन का डिस्प्ले नज़र आ रहा था। बैकपैनल वाली तस्वीर से हैंडसेट के मॉडल नंबर, रीमूवेबल बैटरी, डुअल-सिम कार्ड स्लॉट और 'मेड इन वियतनाम' टैग की जानकारी मिली है।
Advertisement

वियतनाम की वेबसाइट SCCN के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी जे1 (2016) या एसएम-जे120एफ में 4.5 इंच का डिस्प्ले होगा। गैलेक्सी जे1 में 4.3 इंच का डिस्प्ले था। डिस्प्ले के रिज़ॉल्यूशन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसके अलावा गैलेक्सी जे1 के 2016 वर्ज़न में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर एक्सीनॉस 3457 प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम और माली-720 जीपीयू मौजूद होगा। गौर करने वाली बात है कि सैमसंग ने अभी तक एक्सीनॉस 3457 प्रोसेसर को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 5.1.1 लॉलीपॉप पर चलेगा और यह डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आएगा। हैंडसेट की इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी होने की जानकारी दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  5. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  6. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  7. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  8. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  9. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.