3.8 इंच डिस्प्ले वाला Samsung Galaxy Folder फ्लिप फोन लॉन्च

3.8 इंच डिस्प्ले वाला Samsung Galaxy Folder फ्लिप फोन लॉन्च
विज्ञापन
एलजी जेंटल (LG Gentle) फ्लिप फोन लॉन्च होने के कुछ ही दिनों के बाद सैमसंग (Samsung) ने अपने गैलेक्सी फोल्डर (Galaxy Folder) फ्लिप फोन को दक्षिण कोरियाई मार्केट में पेश किया है। Samsung के इस नए हैंडसेट की कीमत KRW 297,000 (करीब 16,350 रुपये) है और यह अगले महीने से मार्केट में मिलना शुरू हो जाएगा।

सैमसंग गैलेक्सी फोल्डर (Samsung Galaxy Folder) फ्लिप फोन को कोरियाई मार्केट के बाहर लॉन्च किए जाने के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। गौरतलब है कि Samsung ने 2013 में 51,900 रुपये के गैलेक्सी गोल्डन (Galaxy Golden) फ्लिप फोन को भारतीय मार्केट में भी पेश किया था। ऐसे में संभव है कि कंपनी इस बार भी अपने नए फ्लिप फोन को भारत में लॉन्च करे।

Samsung Galaxy Folder में 3.8 इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले है। गौर करने वाली बात यह भी है कि इस हैंडसेट में सिंगल टचस्क्रीन है, जबकि Samsung के पुराने टॉप-एंड फ्लिप फोन डुअल डिस्प्ले के साथ आते हैं।

यह हैंडसेट एंड्रॉयड (Android) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा, हालांकि इसके वर्ज़न पर अभी कोई स्पष्टता नहीं है। Samsung के इस फ्लिप फोन के प्रोसेसर और RAM की भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। डिवाइस की इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए एक्सपेंड भी किया जा सकता है।

Galaxy Folder फ्लिप फोन में 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जबकि फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का। कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो हैंडसेट में वाई-फाई, GPS / A-GPS, 3G, LTE और ब्लूटूथ के लिए सपोर्ट मौजूद है। हैंडसेट में 1800mAh की बैटरी है। कंपनी ने इसके टॉक टाइम और स्टैंडबाय टाइम के बारे में कुछ नहीं बताया।

गौरतलब है कि कंपनी ने 2013 में भी Galaxy Folder नाम का एक फ्लिप फोन मार्केट में उतारा था। नए हैंडसेट को इसी फोन का अपग्रेडेड वर्ज़न माना जा रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »