Samsung Galaxy Fold की प्री-बुकिंग भारत में शुरू

Samsung Galaxy Fold Pre-Booking: सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। गैलेक्सी फोल्ड Samsung का पहला फोल्डेबल फोन है जो 7.3 इंच फ्लेक्सिबल डिस्प्ले से लैस है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2019 14:21 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy Fold price in India है 1,64,999 रुपये
  • Samsung Galaxy Fold Camera में कुल 6 कैमरे हैं
  • गैलेक्सी फोल्ड एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है

Samsung Galaxy Fold Pre-Booking: सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड की प्री-बुकिंग भारत में शुरू

Samsung Galaxy Fold Pre-Booking: सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। सैमसंग इंडिया ई-शॉप और कई अन्य चैनलों के माध्यम से Galaxy Fold की प्री-बुकिंग का जा रही है। याद करा दें कि सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड को इस सप्ताह के शुरुआत में भारतीय बाजार में उतारा गया था। गैलेक्सी फोल्ड Samsung का पहला फोल्डेबल फोन है जो 7.3 इंच फ्लेक्सिबल डिस्प्ले से लैस है। Samsung Galaxy Fold की अन्य अहम खासियतों की बात करें तो यह 6 कैमरे, 12 जीबी रैम और 512 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड गैलेक्सी फोल्ड प्रीमियर सर्विस के साथ आएगा।
 

Samsung Galaxy Fold price in India, प्री-बुकिंग डिटेल

भारत में सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड के 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 1,64,999 रुपये है। फोन प्रीमियम कॉस्मोज़ ब्लैक रंग में मिलता है। हैंडसेट की प्री-बुकिंग सैमसंग इंडिया ई-शॉप के अलावा 35 शहरों के चुनिंदा 315 ऑफलाइन स्टोर पर हो रही है। सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड मार्केट में 20 सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement
 
खबर लिखते वक्त सैमसंग इंडिया के ई-शॉप पर 'प्री-बुकिंग होल्ड पर है' और डिवाइस की प्री-बुकिंग जल्द एक बार फिर शुरू होगी लिखा नज़र आ रहा है। इसके अलावा साइट पर आपको Notify का विकल्प दिखाई देगा।
 

Photo Credit: Samsung.com

इसके अलावा कंपनी की ओर से फोन के साथ सैमसंग गैलेक्सी बड्स ईयरफोन्स दिए जा रहे हैं। वन-टाइम प्रोटेक्शन के साथ एक साल की इनफिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले प्रोटेक्शन में एक्सीडेंटल डैमेज कवरेज भी शामिल है। इतना ही नहीं, ग्राहकों को 10,500 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जाएगा।
 

Samsung Galaxy Fold specifications, features

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड में दो डिस्प्ले हैं। बाहर की तरफ एक फ्लैट स्क्रीन है। वहीं, अंदर वाली स्क्रीन ही फोल्ड होती है। बाहर वाले डिस्प्ले में 4.6 इंच का सुपर एमोलेड पैनल है, एचडी+ (840x1960 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। दूसरी तरफ, फोल्डेबल डिस्प्ले में 7.3 इंच का इनफिनिटी फ्लैक्स डायनमिक एमोलेड पैनल है। यह QXGA+ (1536x2152 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 4.2:3 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है।

गैलेक्सी फोल्ड एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसके ऊपर वन यूआई स्किन है जो फोल्डेबल डिस्प्ले पर ऐप कंट्यूनिटी को सपोर्ट करती है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 512 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड में तीन रियर कैमरे हैं। फ्रंट पैनल पर दो कैमरे हैं और कवर पर एक सेल्फी सेंसर है। फोन के बैक पैनल पर 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है, दूसरा 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा जो डुअल पिक्सल एफ, ओआईएस से लैस है और तीसरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हैं जो पीडीएफ, ओआईएस, अपर्चर एफ/2.4 और 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आएगा।

फ्रंट पैनल पर 10 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का आरबीजी डेप्थ कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/1.9 है। इसके साथ 10 मेगापिक्सल का कवर कैमरा है।
Advertisement

Samsung Galaxy Fold के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है और ये डॉल्बी एटमस सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी से लैस हैं। एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जियोमैगनेटिक, जायरोस्कोप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

गैलेक्सी गोल्ड में दो बैटरी हैं। इनकी क्षमता 4,380 एमएएच है। फोल्ड रहने पर फोन का डाइमेंशन 62.8x160.9x17.1 मिलीमीटर है  और खुला होने पर 117.9x160.9x7.6 मिलीमीटर। वज़न 276 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4380 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1536x2152 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.