Samsung Galaxy Fold फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, दाम 1,64,999 रुपये

Samsung Galaxy Fold के 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 1,64,999 रुपये है। फोन कॉस्मोज़ ब्लैक रंग में मिलेगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 अक्टूबर 2019 15:14 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी फोल्ड एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है
  • Samsung Galaxy Fold में कुल 6 कैमरे हैं
  • गैलेक्सी फोल्ड हैंडसेट की प्री-बुकिंग 4 अक्टूबर से शुरू

Samsung Galaxy Fold को 20 अक्टूबर से कराया जाएगा उपलब्ध

Samsung Galaxy Fold को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह भारतीय मार्केट में लॉन्च किया गया पहला फोल्डेबल एंड्रॉयड स्मार्टफोन है। इस स्मार्टफोन को सबसे पहले फरवरी महीने में लॉन्च किया गया था। लेकिन डिज़ाइन को लेकर अच्छी खासी आलोचना हुई। इसके बाद Samsung ने शुरुआती मॉडल में कुछ बदलाव किए और पुराने डिजाइन की कमियों को दूर कर दिया। इसके बाद ही सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड को व्यवसायिक तौर पर मार्केट में उतारा गया। सैमसंग के इस फोन की सबसे अहम खासियत यह है कि फोल्डेबल डिस्प्ले के कारण फोन का इस्तेमाल टैबलेट जैसे डिवाइस के तौर पर हो सकता है। गैलेक्सी फोल्ड में कुछ 6 कैमरे हैं। पिछले हिस्से पर तीन कैमरों वाला सेटअप है। यह 21:9 डिस्प्ले और 512 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy Fold price in India, launch offers

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड के 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 1,64,999 रुपये है। फोन कॉस्मोज़ ब्लैक रंग में मिलता है। यह गैलेक्सी फोल्ड प्रीमियम सर्विस के साथ आएगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से फोन के साथ सैमसंग गैलेक्सी बड्स ईयरफोन्स दिए जा रहे हैं।
Advertisement

Samsung अपने गैलेक्सी फोल्ड हैंडसेट की प्री-बुकिंग 4 अक्टूबर से शुरू करेगी। इसे मार्केट में 20 सितंबर से उपलब्ध कराया जाएगा। प्री-बुकिंग सैमसंग की ई-शॉप और 35 शहरों के 315 आउटलेट में होगी।
 

Samsung Galaxy Fold specifications, features

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड में दो डिस्प्ले हैं। बाहर की तरफ एक फ्लैट स्क्रीन है। वहीं, अंदर वाली स्क्रीन ही फोल्ड होती है। बाहर वाले डिस्प्ले में 4.6 इंच का सुपर एमोलेड पैनल है, एचडी+ (840x1960 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। दूसरी तरफ, फोल्डेबल डिस्प्ले में 7.3 इंच का इनफिनिटी फ्लैक्स डायनमिक एमोलेड पैनल है। यह QXGA+ (1536x2152 पिक्सल) रिजॉल्यूशन और 4.2:3 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है।
Advertisement

गैलेक्सी फोल्ड एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसके ऊपर वन यूआई स्किन है जो फोल्डेबल डिस्प्ले पर ऐप कंट्यूनिटी को सपोर्ट करती है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 12 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 512 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड में तीन रियर कैमरे हैं। फ्रंट पैनल पर दो कैमरे हैं और कवर पर एक सेल्फी सेंसर है। फोन के बैक पैनल पर 16 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है, दूसरा 12 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा जो डुअल पिक्सल एफ, ओआईएस से लैस है और तीसरा 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा हैं जो पीडीएफ, ओआईएस, अपर्चर एफ/2.4 और 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आएगा।
Advertisement

फ्रंट पैनल पर 10 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.2 है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का आरबीजी डेप्थ कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/1.9 है। इसके साथ 10 मेगापिक्सल का कवर कैमरा है।

Samsung Galaxy Fold के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन स्टीरियो स्पीकर्स के साथ आता है और ये डॉल्बी एटमस सराउंड साउंड टेक्नोलॉजी से लैस हैं। एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जियोमैगनेटिक, जायरोस्कोप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं।
Advertisement

गैलेक्सी गोल्ड में दो बैटरी हैं। इनकी क्षमता 4,380 एमएएच है। फोल्ड रहने पर फोन का डाइमेंशन 62.8x160.9x17.1 मिलीमीटर है  और खुला होने पर 117.9x160.9x7.6 मिलीमीटर। वज़न 276 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.