Samsung Galaxy Fold 2 का हो सकता है 256 जीबी स्टोरेज मॉडल, कीमत कम रखने की है योजना

Samsung Galaxy Fold 2 के अंदर की स्क्रीन भी Samsung Galaxy Fold से बड़ी हो सकती है। रिपोर्ट की मानें, तो सेकेंड जनरेशन फोन में 7.7 इंच का पैनल दिया जा सकता है, जबकि पिछले वाले फोन में 7.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया था।

विज्ञापन
Darab Mansoor Ali, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2020 15:55 IST
ख़ास बातें
  • सेकेंड जनरेशन Samsung Galaxy Fold में हो सकती है बड़ी स्क्रीन
  • Samsung Galaxy Fold 2 आने वाले महीनों में लॉन्च किए जाने की उम्मीद
  • Samsung Galaxy Fold स्मार्टफोन 512 जीबी स्टोरेज में है उपलब्ध

Samsung ने शुरू किया फोल्डेबल फोन का दौर

Samsung पहली ऐसी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है जिसने फोल्डेबल फोन का दौर शुरू किया। पहले Samsung Galaxy Fold और फिर Samsung Galaxy Z Flip, सैमसंग इकलौती ऐसी कंपनी है जिसके पोर्टफॉलियो में कई फोल्डेबल स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। हालांकि, अब जो रिपोर्ट सामने आई है, उसके अनुसार कंपनी अगले जेनरेशन वाले गैलेक्सी फोल्ड हैंडसेट का एक सस्ता 256 जीबी वेरिएंट लेकर आने की तैयारी कर रही है। माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन का नाम Samsung Galaxy Fold 2 हो सकता है। 256 जीबी वाला यह वेरिएंट सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड के सेकेंड जनरेशन फोन को कम कीमत पर उपलब्ध कराने की कोशिश है। इन सब के अलावा, खबर तो यह भी है कि Samsung Galaxy Z Flip के 5जी वेरिएंट को भी इस साल के अंत तक लेकर आया जाएगा।

Samsung Galaxy Fold स्मार्टफोन के 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,64,999 रुपये ($1,980) थी। 256 जीबी वेरिएंट आ जाने से कंपनी नेक्स्ट जेनरेशन गैलेक्सी फोल्ड की शुरुआती कीमत कम रख पाएगी।

SamMobile की रिपोर्ट की मानें, तो सेकेंड जनरेशन सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड फोन का मॉडल नंबर SM-F916 है। इस स्मार्टफोन का आउटर डिस्प्ले सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड के 4.6 इंच के आउटर डिस्प्ले से बड़ा होगा। यही नहीं, फोन के अंदर की स्क्रीन भी फर्स्ट जनरेशन गैलेक्सी फोल्ड से बड़ी हो सकती है। रिपोर्ट की मानें, तो सेकेंड जनरेशन फोन में 7.7 इंच का पैनल दिया जा सकता है, जबकि पहले वाले फोन में 7.3 इंच का है। इसके अलावा रिपोर्ट यह भी कहती है कि इस कथित सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड 2 फोन में इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले डिस्प्ले दिया जा सकता है। सैमसंग इस फोन को साल 2020 की तीसरी तिमाही में लॉन्च कर सकती है। या फिर इसे Samsung Galaxy Note 20 सीरीज़ के साथ भी पेश किया जा सकता है।

एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी की Samsung Galaxy Z Flip फोल्डेबल फोन का 5जी वेरिएंट भी लाने की योजना बना रही है। खबर है कि इसे 2020 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड फ्लिप 5जी वेरिएंट केवल सीमित मार्केट्स के लिए उपलब्ध होगा। हालांकि, कंपनी द्वारा इस बाबत कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4380 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1536x2152 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2636 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy Fold 2, Samsung Galaxy Z Flip 5G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल
#ताज़ा ख़बरें
  1. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  5. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
  7. Aadhaar Security: आधार नंबर लॉक करते ही क्या होगा? बैंक अकाउंट की सुरक्षा के लिए भी जान लें ये तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹20 हजार में आने वाले टॉप 5 टैबलेट, कितना मिल रहा डिस्काउंट
  9. दिवाली पर ट्रेन की टिकट कैसे करें बुक, अपने रूट्स पर चेक करें स्पेशल ट्रेन
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.