Samsung Galaxy F70 Pro में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग

Samsung Galaxy F70 Pro में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जुलाई 2026 16:23 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F70 Pro में 6.7 सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 हो सकता है
  • Samsung Galaxy F70 Pro में 6,000 mAh की बैटरी दी जा सकती है

भारत में हाल ही में Samsung Galaxy M47 को लॉन्च किया गया है

Photo Credit: Samsung

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Samsung का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Samsung Galaxy F70 Pro में 6.7 सुपर AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

Sammy Guru की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Samsung Galaxy F70 Pro को Bluetooth SIG के डेटाबेस पर मॉडल नंबर - SM-E476B/DS के साथ देखा गया है। यह इस स्मार्टफोन का इंटरनेशनल वेरिएंट हो सकता है। इस स्मार्टफोन का हार्डवेयर हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy M47 के लगभग समान हो सकता है। इससे पहले ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर इन दोनों स्मार्टफोन्स की लिस्टिंग हुई थी। 

आगामी स्मार्टफोन में 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Samsung Galaxy F70 Pro में Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है। Samsung Galaxy F70 Pro की 6,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। हालांकि, सैमसंग ने इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी नहीं दी है। 

Samsung Galaxy F70 Pro के लिए नए कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। इसमें लेदर के जैसा रियर पैनल दिया जा सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड One UI 8.5 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन को मिड-रेंज में पेश किया जा सकता है। Samsung Galaxy F70 Pro का प्राइस लगभग 25,000 रुपये का हो सकता है। पिछले महीने लॉन्च किए गए Samsung Galaxy M47 5G में 6.7 इंच sAMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,400 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 6 Gen 3 और Adreno 710 GPU दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 6,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  2. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जाने
  3. ₹47 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कैसे होगा फायदा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹47 हजार से ज्यादा सस्ता हुआ Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कैसे होगा फायदा
  2. 5G का भारत में तेजी से विस्तार, 99% जिलों में पहुंचा हाई स्पीड नेटवर्क, गांवों में लगे 24 हजार मोबाइल टावर
  3. Flipkart Freedom sale vs Amazon Great Freedom Sale अगस्त में इस दिन से : सेल डेट, कार्ड डिस्काउंट से लेकर जानें सब कुछ
  4. Vivo T5e vs Realme C100x vs Samsung Galaxy F70e 5G: ₹15000 में कौन सा रहेगा बेस्ट
  5. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  6. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  7. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  8. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  9. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  10. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.