Samsung Galaxy F70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। सैमसंग का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 24 घंटे से अधिक की YouTube वीडियो स्ट्रीमिंग उपलब्ध कराएगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 31 जुलाई 2026 17:07 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा
  • Samsung Galaxy F70 Pro 5G के लिए तीन कलर्स के विकल्प होंगे
  • भारत में इस स्मार्टफोन को तीन अगस्त को लॉन्च किया जाएगा

इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी दी जाएगी

Photo Credit: Samsung

दक्षिण कोरिया की हैंडसेट मेकर Samsung का नया स्मार्टफोन अगले महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जाएगा। Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसके फ्रंट में HDR कैमरा दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। Samsung Galaxy F70 Pro 5G की 6,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। Samsung Galaxy F70 Pro 5G के लिए तीन कलर्स के विकल्प होंगे। 

सैमसंग ने इस स्मार्टफोन को भारत में 3 अगस्त को लॉन्च करने की जानकारी दी है। Samsung Galaxy F70 Pro 5G की प्राइसिंग का भी खुलासा किया गया है। देश में इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 25,999 रुपये, 8 GB + 128 GB का 29,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वाले वेरिएंट का 34,999 रुपये का होगा। इस स्मार्टफोन पर लॉन्च ऑफर्स भी दिए जाएंगे। Samsung Galaxy F70 Pro 5G की बिक्री देश में कंपनी के ई-स्टोर और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन के लिए ग्रीन और ब्लैक सहित तीन कलर्स के विकल्प होंगे। 

Samsung Galaxy F70 Pro 5G में फ्लैट फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ प्रोटेक्शन दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में Snapdragon चिपसेट होगा। Samsung Galaxy F70 Pro 5G की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इसके अलावा 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट के साथ LED फ्लैश होगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए HDR कैमरा मिलेगा। 

यह स्मार्टफोन 4K तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6,000 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। सैमसंग का दावा है कि यह बैटरी सिंगल चार्ज में 24 घंटे से अधिक की YouTube वीडियो स्ट्रीमिंग, आठ घंटे से अधिक की गेमिंग और 12 घंटे तक की सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग उपलब्ध कराएगी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.