Samsung Galaxy F55 5G के भारत में लॉन्च से पहले डिजाइन और कलर्स का हुआ खुलासा, Flipkart पर बेचा जाएगा

Samsung Galaxy F55 5G को साल का सबसे पतला और हल्का वीगन लेदर फोन होने का दावा किया गया है। इसे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ दिखाया गया है, जिसमें प्रत्येक लेंस एक गोल रिंग में स्थित है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 मई 2024 21:32 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy F55 5G को साल का सबसे पतला और हल्का वीगन लेदर फोन कहा गया है
  • इसके Snapdragon 7 Gen 1 SoC पर चलने की उम्मीद है
  • एप्रीकॉट क्रश और राइसिन ब्लैक कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा

Samsung Galaxy F55 5G चीन में लॉन्च हुए Galaxy C55 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है

Samsung Galaxy F55 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होगा। दक्षिण कोरियाई ब्रांड ने बुधवार को इसके भारत आगमन की घोषणा की। Flipkart पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट के जरिए अपकमिंग F-सीरीज स्मार्टफोन के डिजाइन और कलर ऑप्शन को टीज किया जा रहा है। Galaxy F55 5G के वीगन लेदर फिनिश के साथ कम से कम दो कलर में आने की पुष्टि की गई है। इसे ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट के साथ दिखाया गया है और इसके Snapdragon 7 Gen 1 SoC पर चलने की उम्मीद है। यह Samsung Galaxy C55 के रीब्रांड के रूप में आ सकता है।

X पर एक पोस्ट के जरिए Samsung ने बताया कि Galaxy F55 5G जल्द ही भारत में लॉन्च होगा और Flipkart के जरिए सेल पर उपलब्ध होगा। जैसा कि बताया गया है, ई-कॉमर्स वेबसाइट ने नए फोन को टीज करने के लिए एक माइक्रोसाइट बनाई है। यह एप्रीकॉट क्रश और राइसिन ब्लैक कलर में फोन को दिखाता है।

Galaxy F55 5G को साल का सबसे पतला और हल्का वीगन लेदर फोन होने का दावा किया गया है। इसे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ दिखाया गया है, जिसमें प्रत्येक लेंस एक गोल रिंग में स्थित है। कैमरे की रिंग के बगल में एक टॉर्च को सेट किया गया है। हालांकि, सैमसंग ने अपकमिंग स्मार्टफोन की सटीक लॉन्च डेट या किसी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है। ब्रांड ने पहले पुष्टि की थी कि इसे मई के पहले हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा।

एक टिपस्टर ने पहले सुझाव दिया था कि Galaxy F55 के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये होगी। वहीं, इसके 8GB रैम + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 29,999 रुपये, जबकि 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 32,999 रुपये बताई गई थी।
Advertisement

Galaxy F55 5G में Galaxy C55 के समान स्पेसिफिकेशन होने की उम्मीद है। बाद वाले को अप्रैल में चीन में CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) Super AMOLED Plus डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। इसमें Snapdragon 7 Gen 1 SoC, 50-मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, 50-मेगापिक्सल सेल्फी शूटर और 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी शामिल हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 Gen 1

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.