Samsung Galaxy F41 भारत में आज होगा लॉन्च, जानें इसके बारे में सबकुछ

Samsung Galaxy F41 लॉन्च इवेंट आज शाम 5.30 बजे शुरू होगा। इस आयोजन को ऑनलाइन सैमसंग इंडिया के सोशल अकाउंट के जरिए लाइव दिखाया जाएगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2020 10:14 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F41 6,000mAh बैटरी और सुपर एमोलेड डिस्प्ले से लैस होगा
  • शाम 5:30 बजे शुरू होगा लाइव लॉन्च इवेंट
  • स्मार्टफोन को पहले भी कई बार किया जा चुका है लीक

Samsung Galaxy F41 की कीमत 15,000 से 20,000 रुपये के बीच हो सकती है

Samsung Galaxy F41 आज भारत में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फोन से सैमसंग की बिल्कुल नई गैलेक्सी एफ-सीरीज़ की शुरुआत होगी। लॉन्च से पहले फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को टीज़ किया जा चुका है। सैमसंग गैलेक्सी एफ41 को 6,000mAh की बड़ी बैटरी और सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। इसके अलावा Galaxy F41 में 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। अतीत में आए लीक्स ने सुझाव दिया है कि सैमसंग गैलेक्सी एफ41 को 6 जीबी रैम और एंड्रॉयड 10 के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
 

Samsung Galaxy F41 launch event live stream, expected price in India

सैमसंग गैलेक्सी एफ41 लॉन्च इवेंट आज शाम 5.30 बजे शुरू होगा। इस आयोजन को ऑनलाइन सैमसंग इंडिया के सोशल अकाउंट के जरिए लाइव दिखाया जाएगा। अफवाह है कि Samsung Galaxy F41 की कीमत 15,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच होगी।

फोन Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर के ज़रिए बेचा जाएगा। फ्लिपकार्ट ने Galaxy F41 का एक समर्पित पेज भी बनाया है, जो इसके कुछ फीचर्स पर रोशनी डालता है। अफवाह है कि फोन ब्लैक, ब्लू और ग्रीन रंग के विकल्पों में लॉन्च किया जाएगा।

Samsung Galaxy F41 को लेकर हाल ही में लीक सामने आया था, जिसमें पता चला था कि इसके क्वाड रियर कैमरा सेटअप में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। इसके अलावा फोन में Samsung का सिंगल टेक फीचर दिए जाने का दावा किया गया है। फ्लिपकार्ट पेज से यह भी खुलासा हो चुका है कि सैमसंग गैलेक्सी एफ41 में 6,000 एमएएच की बैटरी होगी। यह सुपर एमोलेड डिस्प्ले, इनफिनिटी यू डिज़ाइन और रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा।
Advertisement

इसके अलावा हाल ही में ट्विटर पर एक ज्ञात टिपस्टर द्वारा साझा किए गए स्कीमैटिक्स ने संकेत दिया था कि सैमसंग गैलेक्सी एफ41 में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और सिंगल स्पीकर होगा। टिपस्टर ने कहा था कि फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। रैम और स्टोरेज पर आधारित इसके दो वेरिएंट होंगे। अफवाह यह भी है कि Galaxy F41 Galaxy M31 का रीब्रांडेड वेरिएंट हो सकता है, क्योंकि आगामी फोन का स्कीमैटिक्स गैलेक्सी एम31 के काफी समान दिखते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  2. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  9. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.