Samsung Galaxy F41 होगा 64 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस

Samsung Galaxy F41 का फ्लिपकार्ट पेज बीते हफ्ते लाइव हुआ था। अब खुलासा हुआ है कि फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। इसके अतिरिक्त फोन में Samsung का सिंगल टेक फीचर दिए जाने का दावा किया गया है।

Samsung Galaxy F41 होगा 64 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F41 का फ्लिपकार्ट पेज बीते हफ्ते लाइव हुआ था
  • भारत में 8 अक्टूबर को लॉन्च होगा सैमसंग गैलेक्सी एफ सीरीज़ का पहला फोन
  • गैलेक्सी एफ41, Samsung Galaxy M31 का रीब्रांडेड वेरिएंट हो सकता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy F41 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। यहां पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। इसकी पुष्टि Flipkart ने की है। सैमसंग गैलेक्सी एफ41 कंपनी की नई एफ सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन होगा। इसे भारत में 8 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। अब फ्लिपकार्ट पर लाइव एक टीज़र पेज से खुलासा हुआ है कि फोन में 64 मेगापिक्सल का इमेज सेंसर होगा, सिंगल टेक फीचर के साथ। गैलेक्सी एफ41 हैंडसेट इनफिनिटी यू डिज़ाइन के साथ आएगा। बेज़ल बेहद ही पतले होंगे। दावा किया गया है कि यह फोन Samsung Galaxy M31 का रीब्रांडेड वर्ज़न हो सकता है।

Samsung Galaxy F41 का फ्लिपकार्ट पेज बीते हफ्ते लाइव हुआ था। अब खुलासा हुआ है कि फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। इसके अतिरिक्त फोन में Samsung का सिंगल टेक फीचर दिए जाने का दावा किया गया है। पेज से यह भी खुलासा हो चुका है कि सैमसंग गैलेक्सी एफ41 में 6,000 एमएएच की बैटरी होगी। यह सुपर एमोलेड डिस्प्ले, इनफिनिटी यू डिज़ाइन और रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आएगा। फोन को भारत में 8 अक्टूबर की शाम साढ़े 5 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने अभी लॉन्च इवेंट को लेकर कुछ नहीं कहा है।

इसके अलावा, ट्विटर पर एक ज्ञात टिपस्टर द्वारा साझा किए गए स्कीमैटिक्स ने संकेत दिया था कि सैमसंग गैलेक्सी एफ41 में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और सिंगल स्पीकर होगा। टिपस्टर ने कहा था कि फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। रैम और स्टोरेज पर आधारित इसके दो वेरिएंट होंगे। इसके अलावा, Galaxy F41 को तीन रंग विकल्पों - ब्लैक, ब्लू और ग्रीन में पेश किया जा सकता है।

अफवाह यह है कि गैलेक्सी एफ41 Samsung Galaxy M31 का रीब्रांडेड वेरिएंट हो सकता है, क्योंकि आगामी फोन का स्कीमैटिक्स गैलेक्सी एम31 के काफी समान दिखता है। यह भी माना जा रहा है कि एफ-सीरीज़ के फोन की कीमत 15,000 से 20,000 रुपये के बीच होगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »