4GB रैम और Android 12 के साथ आएगा Samsung Galaxy F13 स्मार्टफोन!

कथित Samsung Galaxy F13 स्मार्टफोन Geekbench पर मॉडल नंबर SM-E135F के साथ दिखाई दिया है। हैंडसेट ने सिंगल-कोर टेस्टिंग में 157 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 587 पॉइंट हासिल किए हैं।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2022 09:47 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F13 को Geekbench पर लिस्ट किया गया है
  • फोन में ऑक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर और 4GB रैम होने की जानकारी
  • सिंगल-कोर टेस्टिंग में 157 पॉइंट और मल्टी-कोर में 587 पॉइंट हासिल किए हैं

Samsung Galaxy F13 मौजूदा Galaxy F12 का सक्सेसर होगा

Samsung Galaxy F13 को जल्द लॉन्च किया जा सकता है, क्योंकि हैंडसेट को अब Geekbench बेंचमार्किंग साइट पर देखा गया है। लिस्टिंग के जरिए इस अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी मिलती है। कथित सैमसंग गैलेक्सी एफ13 को ऑक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है। इसके अलावा, इसमें 4GB रैम होने का अंदेशा भी मिलता है। लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन Android 12 के साथ आ सकता है। Samsung Galaxy F13 को Samsung Galaxy F12 का अपग्रेड माना जा सकता है, जिसे पिछले साल अप्रैल में भारत में लॉन्च किया गया था। अपकमिंग गैलेक्सी एफ-सीरीज़ फोन को गैलेक्सी ए13 के रीब्रांडेड मॉडल के रूप में भी आने का अनुमान लगाया गया है।

कथित Samsung Galaxy F13 स्मार्टफोन Geekbench पर मॉडल नंबर SM-E135F के साथ दिखाई दिया है। हैंडसेट ने सिंगल-कोर टेस्टिंग में 157 पॉइंट और मल्टी-कोर टेस्टिंग में 587 पॉइंट हासिल किए हैं। लिस्टिंग से पता चलता है कि गैलेक्सी एफ13 को ऑक्टा-कोर Exynos 850 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है, जिससे 4GB रैम जुड़ी होगी। इसके अलावा, यह भी पता चलता है कि इस चिपसेट की मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2GHz है। यह Samsung फोन एंड्रॉइड 12 आउट-ऑफ-द-बॉक्स आ सकता है। सैमसंग ने अभी तक गैलेक्सी एफ13 के लॉन्च को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

Galaxy F13 पिछले साल के Galaxy F12 का सक्सेसर होगा। बता दें कि गैलेक्सी एफ13 को भारत में 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था, जिसमें 4GB + 64GB स्टोरेज कॉन्फिगरेशन थी। इसके टॉप-एंड 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये थी।

Galaxy F12 में 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) इन्फिनिटी-वी डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz तक रिफ्रेश रेट है। फोन 4GB रैम और ऑक्टा-कोर Exynos 850 SoC पर काम करता है। इसमें एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का सैमसंग GM2 प्राइमरी सेंसर, 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल के सेंसर हैं। फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। फोन 128GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज पैक करता है और इसमें 6,000mAh की बैटरी है जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सिनोस 850

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung, Samsung Upcoming Phones

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  2. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  5. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  6. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  7. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  8. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
  9. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  10. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.