Galaxy F06 5G: 6GB तक रैम, 5000mAh बैटरी वाले Samsung के सबसे सस्ते 5G फोन की सेल हुई लाइव

Samsung और Flipkart कुछ शुरुआती ऑफर्स भी दे रहे हैं। स्मार्टफोन को Axis बैंक या ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए खरीदने पर फ्लैट 500 रुपये की छूट मिलेगी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 फरवरी 2025 21:10 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F06 5G अब Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध है
  • इसके 4GB RAM + 64 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये है
  • इसे Bahama Blue और Lit Violet कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है
Samsung Galaxy F06 5G की सेल आखिरकार भारत में शुरू हो चुकी है। दक्षिण कोरियाई स्मार्टफोन मेकर ने इस स्मार्टफोन को हाल ही में देश में लॉन्च किया था। यह बजट सेगमेंट का स्मार्टफोन है, जो 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले के साथ आता है। पैनल 800 nits पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करता है। Samsung Galaxy F06 5G में 6GB तक रैम के साथ 128GB तक स्टोरेज वाले कुल दो कॉन्फिगरेशन मिलते हैं। हैंडसेट MediaTek Dimensity 6300 SoC पर काम करता है। इसकी एक अन्य खासियत इसकी बैटरी है, जो 5,000mAh की है। स्मार्टफोन लॉन्च के समय सेल के लिए उपलब्ध नहीं हुआ था, लेकिन अब इसे ग्राहक कुछ ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। 

Samsung Galaxy F06 5G अब Flipkart पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। स्मार्टफोन के 4GB RAM + 64 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 9,999 रुपये है। टॉप-ऑफ-द-लाइन 6GB + 128GB कॉन्फिगरेशन 11,499 रुपये में बेचा जा रहा है। इसे Bahama Blue और Lit Violet कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। 

Samsung और Flipkart कुछ शुरुआती ऑफर्स भी दे रहे हैं। स्मार्टफोन को Axis बैंक या ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए खरीदने पर फ्लैट 500 रुपये की छूट मिलेगी, जिसके बाद बेस और टॉप-एंड वेरिएंट की इफेक्टिव कीमत क्रमश: 9,499 रुपये और 10,999 रुपये हो जाएगी।

Samsung Galaxy F06 5G में 6.7 इंच HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 800 nits की पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। फोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करता है, जो 6GB तक रैम और 128GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। रैम को स्टोरेज की मदद से वर्चुअली 12GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसकी एक अन्य खासियत इसमें मौजूद 12 5G बैंड है, जो मजबूत 5G कनेक्टिविटी देने का दावा करते हैं।
Advertisement

Samsung स्मार्टफोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक 2-मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8-मेगापिक्सल शूटर दिया गया है। इसके RAM को वर्चुअल तरीके से 12 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट है। स्मार्टफोन में 5,000mAh बैटरी है, जो 25W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फिंगरप्रिंट सेंसर को पावर बटन में फिट किया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  2. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  3. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  4. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  5. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  6. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  7. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  8. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  9. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  11. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  5. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  6. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  7. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
  8. Oppo K14 Plus 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, परफॉर्मेंस पर होगा फोकस
  9. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  10. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.