50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy F05 लॉन्‍च, कीमत है कम!

सैमसंग ने भारत में एक नए बजट स्‍मार्टफोन सैमसंग Galaxy F05 को लॉन्‍च कर दिया है। इसमें 4GB रैम दी गई है और दाम 8 हजार रुपये से भी कम हैं।

50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy F05 लॉन्‍च, कीमत है कम!

यह फोन मीडियाटेक के हीलियो जी85 प्रोसेसर से पैक है। उसके साथ 4 जीबी रैम जोड़ी गई है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy F05 भारत में लॉन्‍च
  • 7999 रुपये है कीमत
  • 20 सितंबर से फोन को ऑनलाइन-ऑफलाइन लिया जा सकेगा
विज्ञापन
Samsung Galaxy F05 Launched : सैमसंग ने भारत में एक नए बजट स्‍मार्टफोन सैमसंग Galaxy F05 को लॉन्‍च कर दिया है। इसमें 4GB रैम दी गई है और दाम 8 हजार रुपये से भी कम हैं। यह फोन स्‍टाइलिश लेदर पैटर्न डिजाइन में आता है। 50 मेगापिक्‍सल का डुअल कैमरा इसमें दिया गया है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी है जोकि 25 वॉट की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। नए सैमसंग फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी प्रोसेसर मिल जाता है और एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। 
 

Samsung Galaxy F05 Price in India, availability 

Samsung Galaxy F05 को 4GB+64GB स्‍टोरेज वेरिएंट में लाया गया है। यह ट्विलाइट ब्‍लू कलर में आता है। दाम 7999 रुपये हैं। फोन की सेल 20 सितंबर से फ्लिपकार्ट, सैमसंगडॉटकॉम और रिटेल स्‍टोर्स पर शुरू होगी। 
 

Samsung Galaxy F05 Specifications, features 

Samsung Galaxy F05 में 6.7 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले दिया गया है। फोन में लेदर पैटर्न डिजाइन मिलता है। 

Galaxy F05 में 50 मेगापिक्‍सल का डुअल कैमरा दिया गया है। मेन कैमरा के साथ 2 एमपी का डेप्‍थ सेंसर फोन में है। सेल्‍फी कैमरा 8 मेगापिक्‍सल का मिल जाता है। 

यह फोन मीडियाटेक के हीलियो जी85 प्रोसेसर से पैक है। उसके साथ 4 जीबी रैम जोड़ी गई है। वर्चुअल रैम फीचर भी फोन में है, जिससे मेमरी को 8 जीबी तक एक्‍सपेंड किया जा सकता है। एसडी कार्ड लगाने का ऑप्‍शन भी Galaxy F05 में मिलता है, जो 1 टीबी तक सपोर्ट करता है। 

Galaxy F05 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह 25W की फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बॉक्‍स में चार्जर मिलेगा या नहीं, इसकी जानकारी अभी नहीं है। Galaxy F05 लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 14 पर रन करता है। कंपनी ने 2 एंड्रॉयड अपग्रेड और 4 साल तक सिक्‍योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। 20 सितंबर से इस डिवाइस को ऑनलाइन और ऑफलाइन लिया जा सकेगा। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »