सैमसंग गैलेक्सी सी9 में 6 जीबी रैम होने की जानकारी आई सामने

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 सितंबर 2016 10:09 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी सी9 सैमसंग की गैलेक्सी सी सीरीज का नया स्मार्टफोन होगा
  • यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा
  • गैलेक्सी सी9 को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली
सैमसंग के आने वाले कथित गैलेक्सी सी9 स्मार्टफोन को हाल ही में बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर देखा गया है। इससे पहले इस स्मार्टफोन को लेकर लीक में जानकारी सामने आई थी।

बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर एम-सी9000 मॉडल नंबर नाम से एक स्मार्टफोन लिस्ट किया गया है और इसे गैलेक्सी सी9 माना जा रहा है। इससे पहले भारतीय इंपोर्ट-एक्सपोर्ट वेबसाइट ज़ौबा पर भी इस कोडनेम वाले डिवाइस को 17,107 रुपये में लिस्ट किया गया था।

गीकबेंच पर हुई लिस्टिंग से इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को लेकर जानकारी सामने आई है। इस फोन में 6 इंच डिस्प्ले हो सकता है जबकि इससे पहले आई खबरों में 5.7 इंच डिस्प्ले आने की खबरें थीं। इस डिवाइस में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम सीपीयू दिया जा सकता है।

इसके अलावा इस लिस्टिंग से खुलासा होता है कि सैमसंग गैलेक्सी सी9 में 6 जीबी रैम होगी। बता दें कि सैमसंग के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में भी अब तक सिर्फ 4 जीबी रैम ही दी गई है। अगर यह लिस्टिंग सही साबित होती है है तो 6 जीबी रैम वाला यह सैमसंग का पहला स्मार्टफोन होगा। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इस फोन के बाकी स्पेसिफिकेशन सैमसंग गैलेक्सी ए9 स्मार्टफोन की तरह ही हैं। सैममोबाइल की खबर के मुताबिक, कंपनी गैलेक्सी सी5 प्रो और गैलेक्सी सी7 प्रो पर भी काम कर रही है। इन दोनों स्मार्टफोन को मिड रेंज स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
Advertisement

बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी सी सीरीज के स्मार्टफोन चीन से बाहर उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। उम्मीद है कि गैलेक्सी सी9 भी चीन में ही लॉन्च होगा। अभी तक गैलेक्सी सी9 के स्पेसिफिकेशन को लेकर बहुत ज्यादा जानकारी नहीं मिली है लेकिन यह दावा ज़रूर किया जा रहा है कि गैलेक्सी सी9 के स्पेसिफिकेशन सी5 और सी7 की तुलना में ज्यादा बेहतर होंगे। उम्मीद है कि सी5 और सी7 की तरह गैलेक्सी सी9 मेटल डिजाइन के साथ आएगा।
Advertisement

बता दें कि यह सारी जानकारी लीक और लिस्टिंग पर आधारित है। इसलिए इन पर पूरी तरह भरोसा करना गलत होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.