सैमसंग गैलेक्सी सी9 के बारे में पता चला, इसमें होगा 5.7 इंच का डिस्प्ले

सैमसंग गैलेक्सी सी9 के बारे में पता चला, इसमें होगा 5.7 इंच का डिस्प्ले
ख़ास बातें
  • 19 अगस्त को चीन से एसएम-सी9000 कोडनेम वाले डिवाइस भारत लाए गए थे
  • इस हैंडसेट में 5.7 इंच का डिस्प्ले होने की सार्वजनिक हुई है
  • इस हैंडसेट की घोषित कीमत 17,107 रुपये बताई गई है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने इस साल मई महीने में गैलेक्सी सी5 और गैलेक्सी सी7 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया था। अब जानकारी मिली है कि कंपनी इस सीरीज के एक और स्मार्टफोन गैलेक्सी सी9 को लॉन्च करने की तैयारी में है।

इस हैंडसेट के बारे में भारत की इंपोर्ट-एक्सपोर्ट वेबसाइट ज़ौबा से पता चला है। ज़ौबा की लिस्टिंग के मुताबिक, 19 अगस्त को चीन से एसएम-सी9000 कोडनेम वाले डिवाइस के 8 यूनिट भारत लाए गए थे। सैमसंग सी5 और सी7 के कोडनेम को देखते हुए इसे सैमसंग गैलेक्सी सी9 माना जा रहा है।
 
samsung galaxy c9 zauba listings

ज़ौबा की लिस्टिंग से इस हैंडसेट के बारे में बहुत कुछ तो नहीं पता चल पाया है। हालांकि, इस हैंडसेट में 5.7 इंच का डिस्प्ले होने की सार्वजनिक हुई है। लेकिन यह दावा ज़रूर किया जा रहा है कि गैलेक्सी सी9 के स्पेसिफिकेशन सी5 और सी7 की तुलना में ज्यादा बेहतर होंगे।

उम्मीद है कि सी5 और सी7 की तरह गैलेक्सी सी9 मेटल डिजाइन के साथ आएगा। ज़ौबा की लिस्टिंग में इस हैंडसेट की घोषित कीमत 17,107 रुपये बताई गई है। ध्यान रहे कि इंपोर्ट/ एक्सपोर्ट वेबसाइट की प्राइस लिस्टिंग सिर्फ घोषित कीमत होती है। मार्केट में डिवाइस की कीमत आमतौर पर अलग होती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Galaxy C9
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  2. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  3. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  9. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  10. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »