• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो में है 6 जीबी रैम, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो में है 6 जीबी रैम, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो में है 6 जीबी रैम, लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो को लॉन्च से पहले ऑनलाइन लिस्ट किया गया
  • सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है
  • यह क्वालकॉम के नए स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर पर चलेगा
विज्ञापन
सैमसंग शुक्रवार को चीन में नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। उम्मीद है कि गैलेक्सी सी9 को पेश किया जाएगा। कयास तो इस हैंडसेट के ज़्यादा पावरफुल वेरिएंट गैलेक्सी सी9 प्रो को भी लॉन्च किए जाने के हैं। हैंडसेट को लॉन्च किए जाने से ठीक पहले सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो को चीन की ई-कॉमर्स साइट टी-मॉल पर लिस्ट कर दिया गया है। लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशन और तस्वीरों के साथ कीमत का भी ज़िक्र है। फिलहाल, इस स्मार्टफोन की बिक्री शुरू नहीं हुई है।

सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो एक डुअल-सिम फोन है और इसकी कीमत 3,199 चीनी युआन (करीब 31,700 रुपये) है। हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। इस स्मार्टफोन की कई खासियतें हैं- 6 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले, 6 जीबी रैम और 4000 एमएएच की बैटरी। स्मार्टफोन को गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में लिस्ट किया गया है।

गैलेक्सी सी9 प्रो में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर है जिसे क्वालकॉम के द्वारा इस हफ्ते ही हॉन्गकॉन्ग में आयोजित 4जी/5जी समिट में पेश किया गया था। इस प्रोसेसर की अधिकतम क्लॉक स्पीड 1.9 गीगाहर्ट्ज़ है। इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो डुअल एलईडी फ्लैश और एफ/1.9 अपर्चर से लैस है। फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।

स्मार्टफोन में होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। सैमसंग गैलेक्सी सी9 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी फ़ीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और ब्लूटूथ वी4.2 शामिल हैं। इसका वज़न 185 ग्राम है और डाइमेंशन 162.80.7x6.9 मिलीमीटर।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Lots of RAM and storage
  • Excellent cameras
  • Good battery life
  • Big, vibrant screen
  • कमियां
  • Doesn't run Android 7 yet
  • No 4K video recording
  • Outperformed by competitors at this price
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »