सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो लॉन्च, इसमें है 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 4 जीबी रैम

विज्ञापन
संकेत विजयसारथी, अपडेटेड: 16 जनवरी 2017 11:57 IST
ख़ास बातें
  • गैलेक्सी सी7 प्रो में 16 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं
  • इसमें 5.7 इंच का 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला सुपर एमोलेड डिस्प्ले है
  • स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है
सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो आधिकारिक हो चुका है। यह हैंडसेट कंपनी की चीनी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इस हैंडसेट की झलक गैलेक्सी सी5 प्रो और हाल ही में लॉन्च किए गए गैलेक्सी सी9 प्रो के साथ मिली थी। गैलेक्सी सी7 प्रो को नवंबर महीने में बेंचमार्क साइट अंतूतू पर भी लिस्ट किया गया था।

गैलेक्सी सी7 प्रो हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें 5.7 इंच का 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। डिवाइस में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है।

गैलेक्सी सी7 प्रो में 16 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही सेंसर एफ/1.9  अपर्चर वाले हैं। कैमरे से आप 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और आप 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

गैलेक्सी सी7 प्रो का डाइमेंशन 156.5x77.2x7.0 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम। स्मार्टफोन की बैटरी 3300 एमएएच की है। इसके अलावा गैलेक्सी सी7 प्रो में ऑल्वेज़ ऑन डिस्प्ले और सैमसंग पे फ़ीचर भी दिए गए हैं।
Advertisement

पहले गैलेक्सी सी7 प्रो की कीमत 199 डॉलर (करीब 13,600 रुपये) होने के कयास लगाए गए थे। अफसोस की बात यह है कि कंपनी की वेबसाइट पर इसकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। चीनी मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो की प्री-ऑर्डर बुकिंग 16 जनवरी से शुरू होगी। यह रोज़ पिंक, आर्कटिक ब्लू और गोल्ड कलर में मिलेगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Brilliant display
  • Fast charging
  • Lots of RAM and storage
  • Bad
  • Slippery to hold
  • Camera performance suffers in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.