सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो को 4,000 रुपये सस्ता खरीदने का मौका

सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी ख़बर है। गैलेक्सी सी7 प्रो को भारत में 29,990 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब अमेज़न इंडिया पर सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की गई है। अमेज़न इंडिया से गैलेक्सी सी7 प्रो को 4,000 रुपये की कटौती के साथ 25,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। बता दें कि इस ऑफर के बारे में कंपनी ने आधिकारिक कटौती की जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 24 मई 2017 16:41 IST
ख़ास बातें
  • अमेज़न इंडिया पर सैमसंग का यह फोन 4,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है
  • गैलेक्सी सी7 प्रो हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है
  • गैलेक्सी सी7 प्रो में 16 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं
सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी ख़बर है। अब अमेज़न इंडिया पर सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की गई है। अमेज़न इंडिया पर गैलेक्सी सी7 प्रो को 25,990 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।  इस ई-कॉमर्स साइट का कहना है कि कुल कटौती 4,000 रुपये की है, यानी हैंडसेट की एमआरपी 29,990 रुपये है। बता दें कि इस ऑफर के बारे में सैमसंग इंडिया की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। दूसरी तरफ, सैमसंग की आधिकारिक वेबसाइट पर गैलेक्सी सी7 प्रो अब भी 27,990 रुपये में उपलब्ध है। याद रहे कि सैमसंग के इस फोन को अप्रैल महीने में लॉन्च किया गया था और ग्राहकों के लिए इसे 27,990 रुपये में अमेज़न पर उपलब्ध कराया गया था।

सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो की सबसे अहम ख़ासियत इसकी पतली, मेटल यूनिबॉडी डिज़ाइन है। इसके अलावा फोन में फ्रंट व रियर पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिए गए हैं।

डुअल सिम वाले सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो को सबसे पहले चीन में 2,899 चीनी युआन (करीब 27,100 रुपये) में पेश किया गया था। गैलेक्सी सी7 प्रो का डाइमेंशन 156.5x77.2x7.0 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम। स्मार्टफोन की बैटरी 3300 एमएएच की है और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसके अलावा गैलेक्सी सी7 प्रो में ऑल्वेज़ ऑन डिस्प्ले और सैमसंग पे फ़ीचर भी दिए गए हैं।

गैलेक्सी सी7 प्रो में 16 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही सेंसर एफ/1.9  अपर्चर वाले हैं। कैमरे से आप 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और आप 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।
Advertisement

गैलेक्सी सी7 प्रो हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें 5.7 इंच का 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। डिवाइस में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Brilliant display
  • Fast charging
  • Lots of RAM and storage
  • Bad
  • Slippery to hold
  • Camera performance suffers in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature मिल रहा ₹5000 से ज्यादा सस्ती कीमत में, जानें पूरा ऑफर
  2. पाकिस्तान में Vivo ने 7050mAh बैटरी वाला V80 Lite 5G किया पेश, भारत के इस फोन का है रीब्रांडेड वर्जन
#ताज़ा ख़बरें
  1. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  2. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  3. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
  4. रफ्तार के बादशाह Usain Bolt का भी रिकॉर्ड तोड़ गया ये रोबोट, चीन में चल रहे ‘Robot Olympics’ में दिखाया जलवा
  5. EV में आई खराबी तो इंजीनियर ने खुद रिपेयर कर डाली, सर्विस सेंटर से बहुत कम आया खर्च!
  6. ₹3 हजार तक महंगे हुए Moto Edge 60 Fusion और Edge 70 Fusion, सस्ती कीमत में खरीदने का आज आखिरी मौका!
  7. स्पेस में होगा भारत का अपना स्टेशन, जाने कब बनकर होगा तैयार, ISRO चेयरमैन का खुलासा
  8. BGMI Redeem Codes: देर हो जाए, उससे पहले रिडीम कर लो ये 50 नए कोड, फ्री मिलेंगे कई रिवॉर्ड
  9. Lava Virat V1 Pro 5G ने दी 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें सबकुछ
  10. TVS की बिक्री में आया उछाल! iQube, Jupiter, Apache, Ntorq से लेकर Ronin तक, यहां देखें हर मॉडल की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.