सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो आज भारत में हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2017 09:48 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो को चीन में लॉन्च किया जा चुका है
  • इस फोन में सैमसंग पे का विकल्प मौज़ूद है
  • स्मार्टफोन की बैटरी 3300 एमएएच की है
सैमसंग इंडिया आज नई दिल्ली में शुक्रवार को अपना नया प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने शुक्रवार को 12 बजे आयोजित होने वाले इवेंट के लिए इसी हफ्ते इनवाइट भेजे थे। सैमसंग ने लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में भारत में अपना गैलेक्सी सी7 प्रो या सी5 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

दक्षिण कोरियाई कंपनी ने अपने इनवाइट में 'लीन इज़ द न्यू मीन' का ज़िक्र किया है। लेकिन इस टैगलाइन से कोई संकेत नहीं मिलता कि सी-सीरीज़ वाले इन दोनों स्मार्टफोन में किसे लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, ये दोनों फोन 7 मिलीमीटर पतले हैं। गैलेक्सी सी7 प्रो को जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था। जबकि सी5 प्रो अभी मार्च में लॉन्च हुआ था। सैमसंग द्वारा भारत में गैलेक्सी सी7 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करने की उम्मीद है।
Advertisement

डुअल सिम वाले सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो को चीन में 2,899 चीनी युआन (करीब 27,100 रुपये) में पेश किया गया था। गैलेक्सी सी7 प्रो का डाइमेंशन 156.5x77.2x7.0 मिलीमीटर है और वज़न 172 ग्राम। स्मार्टफोन की बैटरी 3300 एमएएच की है। इसके अलावा गैलेक्सी सी7 प्रो में ऑल्वेज़ ऑन डिस्प्ले और सैमसंग पे फ़ीचर भी दिए गए हैं।

गैलेक्सी सी7 प्रो हैंडसेट एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलेगा। इसमें 5.7 इंच का 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन वाला सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। डिवाइस में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम का इस्तेमाल किया गया है।
Advertisement

गैलेक्सी सी7 प्रो में 16 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरे हैं। दोनों ही सेंसर एफ/1.9  अपर्चर वाले हैं। कैमरे से आप 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से फुल-एचडी वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और आप 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Brilliant display
  • Fast charging
  • Lots of RAM and storage
  • Bad
  • Slippery to hold
  • Camera performance suffers in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  4. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  6. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  7. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  8. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  9. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.