सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो में है कितना दम? पहली नज़र में

Samsung Galaxy C7 Pro First Impressions in Hindi। 11 अप्रैल से सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। यह स्मार्टफोन पिछले साल आए गैलेक्सी सी7 का अपग्रेड है। इसकी सबसे बड़ी ख़ासियत है, इसका बेहद पतला होना और प्रीमियम मेटल डिज़ाइन। हमने सैमसंग के आधिकारिक लॉन्च इवेंट में गैलेक्सी सी7 प्रो के साथ थोड़ा समय व्यतीत किया। जानें, पहली नज़र में यह फोन कैसा दिखता है?

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 12 जुलाई 2017 12:26 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो की कीमत 27,990 रुपये है
  • यह फोन पतली मेटल यूनिबॉडी का बना है
  • फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट व रियर कैमरा है
सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो स्मार्टफोन को इस साल की शुरुआत में चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया था। और अब यह फोन 27,990 रुपये में भारत में लॉन्च हो गया है। 11 अप्रैल से सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। यह स्मार्टफोन पिछले साल आए गैलेक्सी सी7 का अपग्रेड है। इसकी सबसे बड़ी ख़ासियत है, इसका बेहद पतला होना और प्रीमियम मेटल डिज़ाइन। हमने सैमसंग के आधिकारिक लॉन्च इवेंट में गैलेक्सी सी7 प्रो के साथ थोड़ा समय व्यतीत किया। जानें, पहली नज़र में यह फोन कैसा दिखता है?

सैमसंग ने पिछले कुछ सालों में हर प्राइस सेगमेंट में अच्छे स्पेसिफिकेशन और मेटल बॉडी वाले स्मार्टफोन पेश किए हैं। गैलेक्सी सी7 प्रो में पुराने गैलेक्सी सी7 के अलावा गैलेक्सी सी9 प्रो वाली भी कई ख़ूबियां हैं। मेटल बॉडी की बनावटकी बात करें, तो इसमें कुछ नया नहीं है। 7 मिलीमीटर की मोटाई के साथ, यह गैलेक्सी सी7 से मोटा है लेकिन यह बाज़ार में मौज़ूद सबसे पतले हैंडसेंट में से एक है।


गैलेक्सी सी7 प्रो गोल्ड और नेवी ब्लू कलर में आता है। दोनों कलर वेरिएंट आकर्षक लगते हैं और यह उन तरीको में से एक है जिससे आप इस स्मार्टफोन व गैलेक्सी सी9 में फर्क सकते हैं। फोन के किनारों पर मेटल है, और रियर पर ऊपर व नीचे की तरफ़ एंटीना लाइन हैं। फोन में बांयीं तरफ़ वॉल्यूम बटन जबकि दांयीं तरफ पावर बटन और हाइब्रिड डुअल सिम ट्रे है। नीचे की तरफ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और इसके दांयीं तरफ एक  स्पीकर ग्रिल जबकि बांयीं तरफ 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। फोन आसानी से हाथ में आ जाता है। इसका वज़न 172 ग्राम है और यह भारी महसूस नहीं होता। फोन की बिल्ड क्वालिटी और सुविधाजनक होने को लेकर हम अपना फैसला विस्तृत रिव्यू के बाद ही देंगे।
Advertisement
 

डिस्प्ले की बात करें तो, गैलेक्सी सी7 प्रो में 5.7 इंच 1080 पिक्सल का सुपर एमोलेड स्क्रीन है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास 4 के साथ आता है। इस कीमत वाले फोन के लिए इसे ठीकठाक कहा जा सकता है। सैमसंग को अपने शार्प और चटकीले रंग वाले डिस्प्ले के लिए जाना जाता है, और इस फोन ने भी हमें निराश नहीं किया। डिस्प्ले चमकदार है और सूरज की रोशनी में भी इस्तेमाल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
 
लेकिन, गैलेक्सी सी7 प्रो नूगा की जगह एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है। इस डिवाइस में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 626 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 4 जीबी रैम है। फोन के साथ बिताए हमारे थोड़े समय में हमें फोन में कोई समस्या नहीं हुई और इंटरफेस भी अच्छा लगा। ऐप तेजी से खुलते हैं और उम्मीद के मुताबिक, एक नए प्रीमियम डिवाइस से मल्टीटास्किंग करना आसान है।
Advertisement

गैलेक्सी सी7 प्रो में फ्रंट व रियर कैमरे क लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। दोनों कैमरे अपर्चर एफ/1.9 के साथ आते हैं। गैलेक्सी सी9 प्रो में भी यही कैमरा सेटअप दिया गया था। कैमरों से 30 फ्रेम प्रति सेकेंड के हिसाब से फुल एचडी वीडियो रिकॉर्डिंग की क्षमता मिलती है। इसके अलावा, दूसरे फ़ीचर में फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस, एक कैमरा बन और कई ब्यूटीफाई इफेक्ट मिलते हैं।
 

सैमसंग ने गैलक्सी सी7 प्रो में 3300 एमएएच की बैटरी दी है। इस फोन में 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। हैंडसेट के साथ बिताए थोड़े से समय में हम बैटरी लाइफ को टेस्ट नहीं कर सके, इसलिए हमें अपने फैसले के लिए विस्तृत रिव्यू होने तक इंतज़ार करना होगा।
Advertisement

27,990 रुपये वाले नए गैलेक्सी सी7 प्रो स्मार्टफोन को वीवो वी5 प्लस, वनप्लस 3टी और ओप्पो एफ3 प्लस जैसे स्मार्टफोन से चुनौती मिलेगी। गैलेक्सी सी7 प्रो की परफॉर्मेंस, बिल्ड क्वालिटी, कैमरा क्वालिटी और बैटरी लाइफ के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए हमारे विस्तृत रिव्यू के लिए गैज़ेट्स 360 से जुड़े रहें।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Brilliant display
  • Fast charging
  • Lots of RAM and storage
  • Bad
  • Slippery to hold
  • Camera performance suffers in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 626

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.