• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A90 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 5जी वेरिएंट भी आएगा

Samsung Galaxy A90 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 5जी वेरिएंट भी आएगा

Galaxy A90 के दो वेरिएंट होने के बारे में जानकारी मिली है। स्पेसिफिकेशन से प्रतीत होता है कि ये सैमसंग ब्रांड मिड-रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन होंगे।

Samsung Galaxy A90 में हो सकते हैं तीन रियर कैमरे और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 5जी वेरिएंट भी आएगा
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A90 का 5जी वेरिएंट 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा
  • Samsung Galaxy A90 को आर सीरीज़ में पेश किए जाने का दावा गलत निकला
  • Galaxy A90 के दोनों वेरिएंट मिडरेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन होंगे
विज्ञापन
Samsung Galaxy A90 बीते कुछ दिनों से सुर्खियों का हिस्सा रहा है। इस फोन के 5जी वेरिएंट पर भी काम चल रहा है। अब इंटरनेट पर दो नए स्मार्टफोन के बारे में जानकारी सामने आई है। खबर है कि Samsung स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस दो फोन लाने की योजना बना रही है। इनमें से एक 5जी कनेक्टिविटी के साथ आएगा। यह फोन 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। दूसरी तरफ, Galaxy A90 को कंपनी द्वारा आर सीरीज़ में पेश करने का दावा करने वाले टिप्सटर ही अपनी बात से पीछे हट गए हैं।

पहले जानकारी सामने आई थी कि Galaxy A90 को सैमसंग द्वारा नई गैलेक्सी आर सीरीज़ में पेश किया जाएगा। यह दावा करने वाले टिप्सटर ने ही इसको खारिज कर दिया है। टिप्सटर @OnLeaks ने खुलासा किया है कि उन्हें गैलेक्सी ए90 के बारे में गलत जानकारी मिली थी। इस फोन को गैलेक्सी ए सीरीज़ में पेश किया जाएगा। एक अलग ट्वीट में उन्होंने Galaxy A90 के दो वेरिएंट के बारे में जानकारी दी। स्पेसिफिकेशन से प्रतीत होता है कि ये सैमसंग ब्रांड मिड-रेंज फ्लैगशिप स्मार्टफोन होंगे।

पहले वाले हैंडसेट का मॉडल नंबर SM-A908 होगा और यह 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। इसे Galaxy A90 5G का नाम मिलेगा। Galaxy A90 का यह वेरिेएंट स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आएगा और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। यह तीन रियर कैमरों से लैस होगा। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल के सेंसर्स होंगे। खबर है कि यह 45 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

Samsung Galaxy A90 के दूसरे वेरिएंट का मॉडल नंबर SM-A905 है। यह स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें 6.7 इंच का डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर ही होगा, 5जी वेरिएंट की तरह। फोन में पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल, 12 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल सेंसर होंगे। इस वेरिएंट में Tilt OIS टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन का ही अलग वर्ज़न लगता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »