Samsung Galaxy A90 में हो सकता है पॉप-अप सेल्फी कैमरा

Samsung ने डिस्प्ले नॉच डिज़ाइन से लंबे समय तक दूरी बनाए रखी। लेकिन हाल ही में चलन का हिस्सा बनने का फैसला किया। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी पॉप-अप सेल्फी कैमरे के ट्रेंड से दूरी नहीं बनाए रखना चाहती है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 4 फरवरी 2019 12:41 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A90 के बारे में जानकारी टिप्सटर आइस यूनीवर्स ने दी
  • कंपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के 9 फोन इस साल मार्केट में उतारेगी
  • पॉप-अप सेल्फी कैमरा डिज़ाइन का पहली बार इस्तेमाल Vivo Nex में हुआ था

Photo Credit: Photo Credit: Twitter/ Ben Geskin

Samsung ने डिस्प्ले नॉच डिज़ाइन से लंबे समय तक दूरी बनाए रखी। लेकिन हाल ही में चलन का हिस्सा बनने का फैसला किया। ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी पॉप-अप सेल्फी कैमरे के ट्रेंड से दूरी नहीं बनाए रखना चाहती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A90 में एक पॉप-अप सेल्फी कैमरा होगा। इस तरह से कंपनी डिस्प्ले नॉच या होल पंच डिज़ाइन से पूरी तरह से छुटकारा पा लेगी। फिलहाल, सैमसंग गैलेक्सी ए90 के हार्डवेयर के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, यह Samsung के नए 'New Infinity Display' के साथ आएगा जिससे यूज़र बिना नॉच वाला अनुभव मिलेगा।

Samsung Galaxy A90 के बारे में जानकारी नए टिप्सटर आइस यूनीवर्स ने दी है। उन्होंने ट्वीट करके बताया है कि यह पॉप-अप फ्रंट कैमरे के साथ आने वाला सैमसंग का पहला फोन होगा। साथ में सैमसंग गैलेक्सी ए90 के डिस्प्ले में कोई नॉच या पंच होल नहीं होगा। पता चला है कि सैमसंग एक अलग किस्म के 'न्यू इनफिनिटी डिस्प्ले' पर काम कर रही है। यह बिना नॉच या होल के साथ आएगा। इसे सैमसंग गैलेक्सी ए70 या गैलेक्सी ए90 के साथ पेश किया जा सकता है। हम पॉप-अप सेल्फी कैमरा डिज़ाइन से Vivo Nex में रूबरू हो चुके हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह डिज़ाइन Oppo R19 और Vivo X25 का भी हिस्सा हो सकता है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए90 की बात करें तो दक्षिण कोरियाई कंपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के 9 फोन इस साल मार्केट में उतारेगी। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy A90 में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी या 8 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा। सैमसंग गैलेक्सी ए90 में 6.41 इंच का डिस्प्ले होने की उम्मीद है। यह एंड्रॉयड पाई पर आधारित One UI पर चलेगा।

Samsung के इस स्मार्टफोन में ToF 3D सेंसर के साथ डुअल या ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। खबर है कि सैमसंग गैलेक्सी ए90 को ब्लैक, गोल्ड और  सिल्वर रंग में मार्केट में उतारा जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Galaxy A90, New Infinity Display
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.