Samsung Galaxy A90, Galaxy A40 और Galaxy A20e लॉन्च के बेहद करीब

Samsung एक तरफ भारत में अपनी Galaxy A सीरीज़ के हैंडसेट का जोर-शोर से प्रचार कर रही है। वहीं, कंपनी की यूनाइटेड किंगडम वेबसाइट ने Samsung Galaxy A90, Samsung Galaxy A40 और Samsung Galaxy A20e की मौज़ूदगी की पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 मार्च 2019 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Galaxy A90 में पॉप अप सेल्फी कैमरा, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने का दावा
  • Samsung Galaxy A40 का सपोर्ट पेज पहले ही हो चुका है लाइव
  • Galaxy A20e सुर्खियों से दूर रहा है
Samsung एक तरफ भारत में अपनी Galaxy A सीरीज़ के हैंडसेट का जोर-शोर से प्रचार कर रही है। वहीं, कंपनी की यूनाइटेड किंगडम वेबसाइट ने Samsung Galaxy A90, Samsung Galaxy A40 और Samsung Galaxy A20e की मौज़ूदगी की पुष्टि कर दी है। मज़ेदार बात यह है कि सैमसंग गैलेक्सी ए20ई, गैलेक्सी ए सीरीज़ का पहला फोन है जो "e" मोनीकर के साथ आता है, कुछ हद तक Galaxy S10e की तरह। गौर करने वाली बात है कि कुछ दिन पहले ही यूरोप में Galaxy A40 का सपोर्ट पेज लाइव हुआ था। वहीं, कंसेप्ट रेंडर्स से गैलेक्सी ए90 में पॉप-अप सेल्फी कैमरा होने के बारे में पता चला था।

Samsung UK की वेबसाइट पर Galaxy A90, Galaxy A40 और Galaxy A20e के अलग-अलग प्रोडेक्ट पेज लाइव हुए हैं। प्रोडक्ट पेज पर किसी स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र नहीं है। लेकिन इन वेबपेज से गैलेक्सी ए सीरीज़ के नए हैंडसेट को जल्द ही लॉन्च किए जाने वाले दावों को बल मिल गया है।
Advertisement

पहले एक रिपोर्ट आई उसमें Samsung Galaxy A90 में पॉप अप सेल्फी कैमरा और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने का दावा किया गया। लेकिन इसके बाद एक और रिपोर्ट आई जिसमें इस फोन में सिर्फ एक कैमरा सेटअप होने की बात की गई जो स्लाइड अप और स्लाइड डाउन करेगा। इसी ही घुमाकर सेल्फी कैमरे के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A90 में एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई, 6.41 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6 जीबी/ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होगा।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, Samsung Galaxy A40 के सपोर्ट पेज की झलक कंपनी की जर्मन वेबसाइट पर देखने को मिली थी। इस स्मार्टफोन में एक्सीनॉस 7885 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और एंड्रॉयड पाई दिए जाने की उम्मीद है।
Advertisement

वहीं, Galaxy A20e सुर्खियों से दूर रहा है। दूसरी तरफ, SM-A260F मॉडल नंबर के साथ Samsung Galaxy A20 हैंडेसट स्पेसिफिकेशन के साथ Geekbench की साइट पर लिस्ट किया गया था। इस फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 8.1 ओरियो होगा। हो सकता है कि Samsung अपने Galaxy A20 ब्रांड के तहत एक एंड्रॉयड गो मॉडल लाए, क्योंकि गीकबेंच साइट पर मदरबोर्ड कॉलम में 'universal7870_go' का इस्तेमाल हुआ था।

याद रहे कि Samsung ने बीते महीने ही गैलेक्सी ए सीरीज़ के तीन फोन मार्केट में उतारे थे। सैमसंग गैलेक्सी ए50 के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को भारत में 19,990 रुपये में बेचा जाएगा। इसके 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 22,990 रुपये होगी। फोन ब्लू, व्हाइट और ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। दूसरी तरफ, सैमसंग गैलेक्सी ए30 की कीमत 16,990 रुपये तय की गई है, यह मॉडल रेड, ब्लू और ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा। गैलेक्सी ए10 को 8,490 रुपये में बेचा जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  11. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले अर्ली बर्ड डील्स आईं सामने, अभी करें
  2. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  3. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.