सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो में है 4 जीबी रैम और 5000 एमएएच बैटरी, जानें सारी खूबियां

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 मार्च 2016 11:12 IST
सैमसंग ने पिछले साल दिसंबर में मेटल क्लैड गैलेक्सी ए9 उर्फ गैलेक्सी ए9 (2016) लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद से ही सैमसंग के ज्यादा पॉवरफुल स्मार्टफोन गैलेक्सी ए9 प्रो को लेकर लीक और खबरें आनी शुरू हो गईं थीं। हाल ही में स्मार्टफोन ने सर्टिफिकेशन और बेंचमार्क वेबसाइट पर देखा गया था। अब इस दिग्गज दक्षिण कोरियाई कंपनी द्वारा इस डिवाइस के आखिरकार चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने की खबरें हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो (गैलेक्सी ए9 प्रो (2016) चीन की एक ई-कॉमर्स वेबसाइट पर 3,499 चीनी युआन (करीब 35,700) में खरीदने के लिए उपलब्ध है। सैमसंग ने अभी तक इस स्मार्टफोन के चीन से बाहर उपलब्ध होने और चीन में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्मार्टफोन के लिस्ट होने को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। फोन के चीन में लॉन्च होने की खबर सबसे पहले मायड्राइवर्स ने दी थी। याद दिला दें कि, गैलेक्सी ए9 चीन में 3,199 चीनी युआन (करीब 32,600 रुपये) में लॉन्च हुआ था।

डुअल सिम सपोर्ट वाले सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो (एसएम-ए9100) में गैलेक्सी ए9 की तुलना में बेहतर रियर कैमरा, ज्यादा रैम और बड़ी बैटरी है। बाकी सारे स्पेसिफिकेशन गैलेक्सी ए9 जैसे ही हैं। गैलेक्सी ए9 में एलईडी फ्लैश, एफ/1.9 अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 13 मेगापिक्सल रियर ऑटो फोकस कैमरा दिया गया था। वहीं गैलेक्सी ए9 प्रो में इन्हीं सभी कैमरा फीचर के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। 'प्रो' वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 5000 एमएएच बैटरी है जबकि ए9 में 3 जीबी रैम और 4000 एमएएच बैटरी थी।  

यह हैंडसेट प्रीमियम गैलेक्सी हैंडसेट गैलेक्सी नोट 5, गैलेक्सी एस6 की तरह ही मेटल फ्रेम और ग्लास बॉडी से डिजाइन किया गया है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है। फोन में कर्व्ड ग्लास के साथ 6 इंच का फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) रिजॉल्यूशन का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में 64-बिट ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 510 जीपीयू दिया गया है।
Advertisement

इसके साथ ही फोन में वाइड सेल्फी मोड, सेल्फ-पोर्ट्रेट मोड, पाम सेल्फी मोड के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। दूसरी गैलेक्सी डिवाइस की तरह ही गैलेक्सी ए9 (2016) प्रो का कैमरा ऐप भी होम बटन को दो बार दबाने पर खोला जा सकता है।
Advertisement

सैमसंग पे सपोर्ट के साथ फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में ब्लूटूथ वी4.1, जीपीएस, एनएफसी, वाई-फाई और यूएसबी 2.0 जैसे फीचर मौजूद हैं। फोन व्हाइट और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध हैं।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.