Samsung Galaxy A8s का टीजर जारी, फ्रंट कैमरे के लिए डिस्प्ले में है छेद

Samsung लीग से हटकर डिस्प्ले में नया बदलाव लेकर आ रही है। जी हां, सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन Galaxy A8s के डिस्प्ले में एक छोटा सा छेद दिखाई दे रहा है।

Samsung Galaxy A8s का टीजर जारी, फ्रंट कैमरे के लिए डिस्प्ले में है छेद

Photo Credit: ITHome

ख़ास बातें
  • एज-टू-एज डिस्प्ले का अनुभव देगा Samsung Galaxy A8s
  • डिस्प्ले में छेद वाला सैमसंग का पहला स्मार्टफोन होगा Galaxy A8s
  • Galaxy A8s में फ्रंट कैमरे के लिए डिस्प्ले में है छेद
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनियां जहां इन दिनों नॉच डिजाइन पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं वहीं दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung लीग से हटकर डिस्प्ले में नया बदलाव लेकर आ रही है। जी हां, सैमसंग के आगामी स्मार्टफोन Galaxy A8s के डिस्प्ले में एक छोटा सा छेद दिखाई दे रहा है। बुधवार को चीन में आयोजित Galaxy A9s और Galaxy A6s लॉन्च इवेंट के दौरान Galaxy A8s को भी पेश किया गया है। SamMobile द्वारा जारी रेंडर के मुताबिक, सैमसंग गैलेक्सी ए8एस के डिस्प्ले पर दिखाई दे रहा छेद सेल्फी कैमरा के साथ एम्बिएंट लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर से लैस हो सकता है।

कंपनी का यह डिजाइन एज-टू-एज डिस्प्ले का अनुभव देगा। पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए Apple iPhone X के बाद से कंपनियों ने नॉच डिजाइन वाले स्मार्टफोन मार्केट में आने लगे। लॉन्च इवेंट के दौरान सामने आए टीजर से पता चला है कि Samsung Galaxy A8s अल्ट्रा-थिन बेजल डिस्प्ले वाला फोन होगा। टीजर को ITHome की साइट पर भी पोस्ट किया गया है। इवेंट के दौरान गैलेक्सी ए8एस के हार्डवेयर से संबंधित तो कोई जानकारी नहीं दी गई लेकिन कंपनी ने बताया कि यह स्मार्टफोन फर्स्ट टाइम एडॉप्शन (first-time adoption) टेक्नोलॉजी से लैस होगा।
 
hggts52g

Photo Credit: SamMobile

पिछले महीने 25 सितंबर को गैलेक्सी ए सीरीज के तहत कंपनी ने पहले तीन रियर कैमरे वाले Galaxy A7 (2018) को भारत में लॉन्च किया था। वहीं, 11 अक्टूबर को कंपनी ने अपना पहला चार रियर कैमरे वाले Galaxy A9 (2018) से पर्दा उठाया था। Galaxy A9s में भी क्वाड रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलेगा। यह हैंडसेट 6.3 इंच फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। Oppo और Vivo जैसी हैंडसेट कंपनियों ने अपने स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच का चलन शुरू किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy A8s, Samsung
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »