• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A8s की तस्वीरें लीक, अनोखे सेल्फी कटआउट वाले इनफिनिटी ओ डिस्प्ले की मिली झलक

Samsung Galaxy A8s की तस्वीरें लीक, अनोखे सेल्फी कटआउट वाले इनफिनिटी ओ डिस्प्ले की मिली झलक

सैमसंग आने वाले कुछ दिनों में अपने Samsung Galaxy A8s स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। कयास हैं कि यह स्मार्टफोन इनफिनिटी ओ डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा।

Samsung Galaxy A8s की तस्वीरें लीक, अनोखे सेल्फी कटआउट वाले इनफिनिटी ओ डिस्प्ले की मिली झलक

Photo Credit: German blog AllAboutSamsung

ख़ास बातें
  • Galaxy A8s में सेल्फी कैमरे के लिए छेद डिस्प्ले में बायीं तरफ होगा
  • Galaxy A8s में बिना बेज़ल वाला पैनल होगा
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा सैमसंग गैलेक्सी ए8एस
विज्ञापन
सैमसंग आने वाले कुछ दिनों में अपने Samsung Galaxy A8s स्मार्टफोन से पर्दा उठाएगी। कयास हैं कि यह स्मार्टफोन इनफिनिटी ओ डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा। इसमें सेल्फी कैमरे के लिए एक गोलाकर कटआउट होगा। अब Samsung Galaxy A8s स्मार्टफोन की ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें लीक हुई हैं। इनसे हमें हैंडसेट में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और पिछले हिस्से पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर की मौज़ूदगी का पता चला है। इसके अतिरिक्त Infinity-O Display पैनल के भी कुछ शॉट्स इंटरनेट पर सार्वजनिक हुए हैं। इनसे हमें पैनल में सेल्फी कैमरे के कटआउट का पता चला है।

Samsung Galxy A6s और Galaxy A9s के लॉन्च इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी ए8एस को जल्द ही दक्षिण कोरिया में लॉन्च किए जाने का टीज़र ज़ारी किया गया था। डिस्प्ले में आगे की तरफ दिया गया छेद सेल्फी कैमरे के साथ कुछ अहम सेंसर्स के लिए होगा। प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एंबियंट लाइट सेंसर को यहां जगह मिल सकती है। जर्मन वेबसाइट AllAboutSamsung के मुताबिक, Galaxy A8s में बिना बेज़ल वाला पैनल होगा।

Samsung Galaxy A8s में सेल्फी कैमरे के लिए छेद डिस्प्ले में बायीं तरफ किनारे पर होगा। हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रंट कैमरा डिस्प्ले के अंदर नहीं है। यह साफ नज़र आएगा। लीक हुए रेंडर्स से ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप की पुष्टि होती है। संभवतः Samsung Galaxy A7 (2018) की तरह। फिंगरप्रिंट सेंसर हैंडसेट के पिछले हिस्से पर मौज़ूद है। लेकिन यह भी गौर करने वाली बात है कि ये रेंडर्स आधिकारिक नहीं हैं। ऐसे में इन पर पूरी तरह से भरोसा करना सही नहीं होगा।

दूसरी तरफ, कथित Samsung Infinity-O डिज़ाइन स्क्रीन पैनल के कुछ शॉट्स इंटरनेट पर SlashLeaks द्वारा साझा किए गए हैं। ज़्यादातर एलीमेंट पिक्सलेटेड हैं, लेकिन बायीं तरफ कॉर्नर में सेल्फी कैमरे का कटआउट साफ नज़र आ रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung Galaxy A8s, Samsung, Infinity O, Samsung Galaxy A7 2018
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »