Samsung Galaxy A8s लॉन्च, इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले से है लैस

Samsung Galaxy A8s स्मार्टफोन को सोमवार को चीन में लॉन्च कर दिया गया। यह इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2018 18:03 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है Samsung Galaxy A8s में
  • Galaxy A8s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है
  • फिलहाल सैमसंग गैलेक्सी ए8एस की कीमत का ऐलान नहीं हुआ है
Samsung Galaxy A8s स्मार्टफोन को सोमवार को चीन में लॉन्च कर दिया गया। यह इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है। देखा जाए तो यह स्मार्टफोन इस वजह से सबसे अलग भी है। यह वाकई में बिना बेज़ल वाली स्क्रीन के साथ आता है, इसमें सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में छेद है। Samsung ने इसे Infinity-O Display का नाम दिया है। सेल्फी कैमरे के लिए डिस्प्ले में छेद देकर कंपनी ने नॉच डिज़ाइन से छुटकारा पाया है। फोन की अन्य खासियतों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 8 जीबी रैम और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं।
 

Samsung Galaxy A8s की कीमत और उपलब्धता

Samsung ने फिलहाल गैलेक्सी ए8एस की कीमत का ऐलान नहीं किया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इसके दो वेरिएंट होंगे- 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज। फोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग चीन में जल्द ही शुरू होगी। इसे ब्लैक (ग्रीन), ब्लू और सिल्वर रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A8s डिज़ाइन

Samsung Galaxy A8s में इनफिनिटी ओ डिस्प्ले है। स्क्रीन में सेल्फी कैमरा सेंसर के लिए बायीं तरफ किनारे पर छेद है। इसके अलावा आगे की तरफ सिर्फ डिस्प्ले ही है। हर किनारे पर कोई भी बेज़ल नहीं है। पिछले हिस्से पर वर्टिकल पोज़ीशन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फिंगरप्रिंट सेंसर मध्य में है। निचले हिस्से पर यूएसबी-टाइप सी पोर्ट, स्पीकर ग्रिल और माइक्रोफोन के लिए जगह है। बायें किनारे पर पावर और वॉल्यूम बटन हैं। सिम ट्रे डिवाइस के दायें किनारे पर है।
 

Samsung Galaxy A8s स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम डुअल-स्टैंडबाय सैमसंग गैलेक्सी ए8एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 616 जीपीयू इंटीग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है।

Galaxy A8s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। दूसरा एफ/2.4 अपर्चर वाला 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है और तीसरा सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/2.2 है। तीसरा सेंसर तस्वीरों में ज़्यादा डेप्थ कैपचर करने के लिए हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Advertisement

Samsung Galaxy A8s की बैटरी 3400 एमएएच की है और यह फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी फीचर में एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन की मोटाई 7.4 मिलीमीटर है। सैमसंग गैलेक्सी ए8एस रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

24-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  2. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ मलेशियाई मार्केट में, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  4. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ मलेशियाई मार्केट में, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  3. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  4. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  5. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  6. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  7. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  8. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  9. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  10. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.