Samsung Galaxy A80 हुआ भारत में लॉन्च, स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर और रोटेटिंग कैमरा है इसमें

Samsung Galaxy A80 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जानें सैमसंग गैलेक्सी ए80 की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 18 जुलाई 2019 17:39 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A80 की बैटरी 3,700 एमएएच की है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए80 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है
  • 22 जुलाई से शुरू होगी सैमसंग गैलेक्सी ए80 की प्री-बुकिंग

Samsung Galaxy A80 हुआ भारत में लॉन्च, स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर और रोटेटिंग कैमरा है इसमें

Samsung Galaxy A80 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 की प्री-बुकिंग 22 जुलाई से शुरू होगी और 31 जुलाई तक चलेगी। याद करा दें कि सैमसंग ने अप्रैल में गैलेक्सी ए80 से पर्दा उठाया था। सैमसंग गैलेक्सी ए80 स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें तो यह रोटेटिंग कैमरा सेटअप से लैस है। इसके अलावा इसमें फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर और 3,700 एमएएच की बैटरी शामिल है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 में सुपर स्टेडी मोड और लाइव फोकस वीडियो जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
 

Samsung Galaxy A80 की भारत में कीमत, लॉन्च ऑफर्स

भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए80 के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 47,990 रुपये तय की गई है। प्री-बुकिंग की शुरुआत 22 जुलाई से होगी और यह 31 जुलाई तक चलेगी। हैंडसेट की प्री-बुकिंग करने वाले ग्राहकों को फ्री में वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, सिटी बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर पांच प्रतिशत कैशबैक मिलेगा।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए80 के तीन कलर वेरिएंट हैं- गोल्ड, व्हाइट और फैंटम ब्लैक। भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए80 की बिक्री 1 अगस्त से शुरू होगी, हैंडसेट की बिक्री सभी प्रमुख मोबाइल रिटेल स्टोर, सैमसंग इंडिया के ऑनलाइन स्टोर, सैमसंग ओपरा हाउस और सभी प्रमुख ऑनलाइन चैनल पर होगी। सैमसंग गैलेक्सी ए80 की मार्केट में भिड़ंत Nokia 9 PureView, OnePlus 7 Pro और Oppo Reno 10x Zoom से होगी। याद करा दें कि सैमसंग गैलेक्सी ए80 से अप्रैल में पर्दा उठाया गया था। ग्लोबल मार्केट में हैंडसेट की कीमत 649 यूरो (लगभग 50,300 रुपये) है।
 

Samsung Galaxy A80 specifications

डुअल सिम (नैनो) वाला सैमसंग गैलेक्सी ए80 एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलता है। इसके ऊपर कंपनी का वन यूआई है। स्मार्टफोन में 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड ‘न्यू इनफिनिटी डिस्प्ले' है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और यह बिना नॉच के आता है। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है। सिक्योरिटी के लिए हैंडसेट में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
Advertisement

अब बात फोन के सबसे अहम फीचर यानी कैमरे की। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप वाला रोटेटिंग कैमरा है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। इसके साथ एफ/ 2.2 अपर्चर वाला अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में एक 3डी डेप्थ कैमरा भी है। साथ में एक आईआर सेंसर भी है। सेल्फी के लिए जैसे ही यूज़र सेल्फी मोड को चुनेंगे, तीनों कैमरे अपने आप पॉप-अप होकर फ्रंट पैनल पर रोटेट हो जाएंगे। सैमसंग गैलेक्सी ए80 के अन्य फीचर में सुपर स्टेडी वीडियो मोड, सीन ऑप्टिमाइज़र और फ्लॉ डिटेक्शन शामिल हैं।

इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। लेकिन माइक्रोएसडी कार्ड के लिए कोई सपोर्ट नहीं है। सैमसंग गैलेक्सी ए80 की बैटरी 3,700 एमएएच की है और यह 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। हैंडसेट का डाइमेंशन 165.2x76.5x9.3 मिलीमीटर है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी शामिल है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी

फ्रंट कैमरा

नहीं

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3700 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.