Samsung Galaxy A8 (2018) में होंगे दो सेल्फी कैमरे, लीक से चला पता

सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के दूसरे स्मार्टफोन के बारे में पहले ही जानकारी लीक हो चुकी है। अब, गैलेक्सी ए सीरीज़ का नया हैंडसेट Samsung Galaxy A8 (2018) ख़बरों में है। सैमसंग गेलेक्सी ए8 (2018) की नई लीक तस्वीरों से फोन के फ्रंट पैनल के बारे में पता चला है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 नवंबर 2017 16:43 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2018) के लीक फ्रंट पैनल में पतले बेज़ल दिख रहे हैं
  • लीक पैनल से आने वाले ए8 में दो सेल्फी कैमरे होने का भी पता चला है
  • असूस और लेनोवो जैसी कंपनियां पहले ही दो फ्रंट वाले फोन लॉन्च कर चुकी हैं
सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज़ के दूसरे स्मार्टफोन के बारे में पहले ही जानकारी लीक हो चुकी है। अब, गैलेक्सी ए सीरीज़ का नया हैंडसेट Samsung Galaxy A8 (2018) ख़बरों में है। सैमसंग गेलेक्सी ए8 (2018) की नई लीक तस्वीरों से फोन के फ्रंट पैनल के बारे में पता चला है। इन तस्वीरों से फोन में पतले बेज़ल और दो फ्रंट कैमरे होने का भी खुलासा हुआ है।

गिज़चाइना द्वारा पोस्ट की गई फ्रंट पैनल की लीक तस्वीरों में दो गोल छेद देखे जा सकते हैं जो गैलेक्सी ए8 (2018) में दो सेल्फी कैमरे सेटअप का संकेत देते हैं। ख़ास बात है कि असूस और लेनोवो जैसी कंपनियों ने भी हाल ही में दो फ्रंट कैमरे वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, लेकिन सैमसंग ने अभी तक इस तरह के हार्डवेयर का इस्तेमाल नहीं किया है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने इसी साल डुअल रियर कैमरा सेटअप वाला गैलेक्सी नोट 8 लॉन्च किया। और सितंबर में कंपनी ने दो रियर कैमरे वाला किफ़ायती स्मार्टफोन गैलेक्सी जे7+ पेश किया।
 

डुअल सेल्फी कैमरे के अलावा, गैलेक्सी ए8 (2018) के लीक पैनल से पता चलता है कि फोन में बांयीं व दांयीं तरफ़ पतले बेज़ल दिए जाएंगे। लेकिन हाल ही में आए कुछ बेज़ल-लेस स्मार्टफोन की तरह फोन का पैनल कर्व्ड नहीं दिखता।

इससे पहले इसी महीने, गैलेक्सी ए5 (2018) और गैलेक्सी ए7 (2018) को वाई-फाई और एफसीसी सर्टिफिकेट मिला था। सैमसंग ने भी अपने आधिकारिक सपोर्ट पेज के जरिए नए गैलेक्सी ए सीरीज़ स्मार्टफोन की मौज़ूदगी की पुष्टि की थी। वाई-फाई अलायंस द्वारा दी गई जानकारी पर भरोसा करें तो, गैलेक्सी ए5 (2018) और गैलेक्सी ए7 (2018) दोनों ही एंड्रॉयड 7.1 नूगा पर चलेंगे और डुअल बैंड वाई-फाई सपोर्ट के साथ आएंगे।

गैलेक्सी ए5 (2018) की कुछ तस्वीरें पिछले हफ्ते लीक हुईं थीं और इससे फोन में एक पतले बेज़ल वाला डिस्प्ले व रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर होने का पता चला था। हाल ही में आईं ताजा रिपोर्ट से पता चला कि गैलेक्सी ए5 (2018) एक 5.5 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले और एक्सीनॉस 7885 चिप व 4 जीबी रैम से लैस होगा।
Advertisement

पिछले रिकॉर्ड को देखते हुए, सैमसंग द्वारा नई गैलेक्सी ए सीरीज़ के Galaxy A5 (2018), Galaxy A7 (2018) और Galaxy A8 (2018) स्मार्टफोन जनवरी में लॉन्च होने की उम्मीद है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन गैलेक्सी एस8 की तरह, नई सीरीज़ को कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (सीईएस) में एक अलग बिक्स्बी वॉयस बटन के साथ प्रदर्शित किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Mobiles, Samsung

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro का डिजाइन हुआ लीक, AI बटन से लेकर जानें सबकुछ
  2. Mercedes ने पेश किया इलेक्ट्रिक सेडान EQS का अपडेटेड वर्जन, 920 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  3. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  4. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  5. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
  6. Oppo का नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 12GB रैम के साथ होगा 21 अप्रैल को लॉन्च
  7. Nothing Warp App लॉन्च, अब कंप्यूटर और मोबाइल के बीच चुटकी में होगी फाइल शेयर, जानें तरीका
  8. OnePlus Pad 4 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. 70 भाषाओं के सपोर्ट के साथ Google का नया स्पीच AI लॉन्च
  10. Moto Pad 60 Pro, Pad 60 Neo हुए महंगे! कंपनी ने हजारों रुपये से बढ़ाई कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.