Samsung Galaxy A8+ (2018) भारत में आज होगा लॉन्च

सैमसंग नई दिल्ली में बुधवार को भारत में अपना गैलेक्सी ए8+ (2018) स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने पिछले हफ्ते लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजे थे लेकिन किसी भी डिवाइस का ज़िक्र नहीं किया था।

Samsung Galaxy A8+ (2018) भारत में आज होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • सैमसंग का इवेंट दोपहर 12 बजे से शुरू होगा
  • नया स्मार्टफोन वनप्लस 5टी और नोकिया 8 को चुनौती देगा
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
विज्ञापन
सैमसंग नई दिल्ली में बुधवार को भारत में अपना गैलेक्सी ए8+ (2018) स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने पिछले हफ्ते लॉन्च इवेंट के लिए इनवाइट भेजे थे लेकिन किसी भी डिवाइस का ज़िक्र नहीं किया था। लेकिन अब कंपनी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। सैमसंग मोबाइल इंडिया के ट्विटर हैंडल की ताजा पोस्ट से पुष्टि हो गई है कि नया हैंडसेट गैलेक्सी ए8+ (2018) होगा, जिसे हाल ही में वियतनाम में लॉन्च किया गया था। Samsung Galaxy A8+ (2018) एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर  मिलेगा। इस फोन में इनफिनिटी डिस्प्ले वाला डिज़ाइन, वाटर और डस्ट-रेसिस्टेंट बॉडी और 6 जीबी रैम तक का विकल्प मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) की भारत में कीमत
वियतनाम में नए सैमसंग हैंडसेट की कीमत 13,490,000 वियतनामी डॉलर है। अगर कंपनी भारत में भी फोन को इसी कीमत पर लॉन्च करती है तो, गैलेक्सी ए8+ (2018) को करीब 38,000 रुपये में पेश किया जाएगा। इस कीमत के साथ, स्मार्टफोन को वनप्लस 5टी, नोकिया 8, गूगल पिक्सल 2 और एलजी जी6 जैसे हैंडसेट से चुनौती मिलेगी। इसके अलावा उम्मीद है कि फोन के साथ बंडल डेटा और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर भी दिए जाएंगे।

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) के स्पेसिफिकेशन
गैलेक्सी ए8+ (2018) में एक 6 इंच फुलएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया गा है। इनफिनिटी डिस्प्ले पैनल के ऊपर सुरक्षा के लिए एक कर्व्ड ग्लास है जो गैलेक्सी एस8 और गैलेक्सी एस8+ की तरह है। स्मार्टफोन में एक ऑक्टा-कोर चिप है। गैलेक्सी ए8+ (2018) 4 जीबी और 6 जीबी रैम विकल्प में आता है।

सैमसंग ने इस हैंडसेट में दो फ्रंट कैमरे दिए हैं। फोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल फिक्स्ड फोकस और अपर्चर एफ/1. के साथ 8 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है। दोनों सेंसर के साथ यूज़र को विकल्प मिलता है कि वो सेल्फी लेने के दौरान बोकेह इफेक्ट क्रिएट कर बैकग्राउंड को धुंधला कर दें या फिर फोकस किए गए फोरग्राउंड के साथ एक स्पष्ट बैकग्राउंड वाली तस्वीर लें। इसके अलावा, फोन में पहले से एक लाइव फोकस फ़ीचर दिया गया है जिससे यूज़र सेल्फ पोर्ट्रेट मोड लेने के बाद भी बोकेह इफेक्ट एडजस्ट कर सकते हैं। डुअल कैमरा सेटअप के अलावा, स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/1.7 लेंस के साथ एक 16 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर है। रियर कैमरा सेंसर वीडियो डिजिटल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन टेक्नोलॉजी सपोर्ट करता है और इसममें एक हाइपरलैप्स और फूड मोड जैसे फ़ीचर हैं।

सैमसंग गैलेक्सी ए8+ (2018) में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज मिलता है और 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का विकल्प मौज़ूद है। कनेक्टिविटी की बात करें, स्मार्टफोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी जैसे पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा, गैलेक्सी ए8+ (2018) में एक 3500 एमएएच बैटरी दी गई है। फोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Large high-quality sAMOLED screen
  • Good battery life
  • Lots of RAM and storage space
  • कमियां
  • Heavy and bulky
  • Face recognition is flaky
  • Software bloat
  • Below-average cameras
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसर1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x2220 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  2. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  3. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  4. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  5. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  6. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  7. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  8. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  9. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  10. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »