Samsung Galaxy A8 (2016) को जल्द मिल सकता है एंड्रॉयड नूगा अपडेट

ऐसा लगता है कि सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) को जल्द ही एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलेगा। दरअसल, Samsung Galaxy A8 (2016) को हाल ही में एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ जीएफएक्स बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 मई 2017 16:17 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है
  • एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ जीएफएक्स बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया
  • Samsung Galaxy A8 (2016) को जल्द ही अपडेट दिए जाने की उम्मीद
ऐसा लगता है कि सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) को जल्द ही एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलेगा। दरअसल, Samsung Galaxy A8 (2016) को हाल ही में एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ जीएफएक्स बेंचमार्क साइट पर लिस्ट किया गया था। यह जानकारी सैममोबाइल द्वारा दी गई। लिस्टिंग तो यही इशारा करती है कि दक्षिण कोरियाई कपंनी जल्द ही इस फोन को नूगा अपडेट देगी। याद रहे कि यह फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर चलता है। कंपनी की ओर से नूगा अपडेट के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अगर टेस्टिंग में सबकुछ सही रहा तो हम Samsung Galaxy A8 (2016) को जल्द ही यह अपडेट दिए जाने की उम्मीद कर सकते हैं।

याद रहे कि सैमसंग की ए सीरीज के इस स्मार्टफोन को पिछले साल सितंबर महीने में लॉन्च किया गया था। दक्षिण कोरियाई मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) की कीमत  649,000 दक्षिण कोरियाई वॉन (करीब 39,000 रुपये) है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) में  5.7 इंच फुल एचडी (1080x1920पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। सैमसंग के इस फोन में 'ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले' फ़ीचर दिया गया है। इस फोन में सैमसंग का ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7420 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 3 जीबी रैम है। सैमसंग का यह फोन 32 जीबी और 64 जीबी के दो इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में आता है। स्टोरेज को  माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) 2015 में लॉन्च हुए गैलेक्सी ए8 का अपग्रेडेड वेरिएंट है। बात करें कैमरे की तो सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) में एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। वहीं सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/1.9 के साथ 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो होम बटन में इंटिग्रेटेड आता है।
Advertisement

मेटल यूनिबॉडी वाले सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) एंड्रॉयड 6.0.1 पर चलेगा। फोन को पावर देने का काम करेगी 3300 एमएएच की बैटरी। फोन में सैमसंग पे सपोर्ट भी मिलेगा। सैमसंग के इस फोन का डाइमेंशन 156.6 x 76.8 x 7.2 मिलीमीटर और वज़न 182 ग्राम है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए गैलेक्सी ए8 (2016) में 4जी एलटीई, वाईफाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, वाई-फाई डायरेक्ट, हॉटस्पॉट, एनएफसी, जीपीएस, ए-जीपीएस, ग्लोनास, एफएम रेडियो और माइक्रो यूएसबी 2.0 जैसे फ़ीचर हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

सैमसंग एक्सीनॉस 7 ऑक्टा 7420

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy A56 5G की ये डील
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.