सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) की तस्वीरें लीक

विज्ञापन
संदीप कुमार सिन्हा, अपडेटेड: 12 सितंबर 2016 16:05 IST
ऐसा लगता है कि सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। पिछले साल लॉन्च किए गए सैमसंग गैलेक्सी ए8 के 2016 वर्ज़न के स्पेसिफिकेशन का खुलासा पिछले महीने ही हुआ था। अब दक्षिण कोरिया की इस कंपनी की ए सीरीज के नए हैंडसेट की तस्वीरें सार्वजनिक हो गई हैं।

नामी टिप्सटर @Onleaks ने गैलेक्सी ए8 (2016) की तस्वीरों को साझा किया है। इन तस्वीरों से फोन के डिजाइन और लुक का खुलासा हुआ है। जीएफएक्सबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि सैमसंग गैलेक्सी ए8 (2016) में 5.1 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले, 2.1 गीगाहर्ट्ज़ एक्सीनॉस 7420 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम होगा। इसमें 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होने का ज़िक्र किया गया था।
Advertisement

सार्वजनिक की गई तस्वीरों के आधार पर कहा जा सकता है कि फोन एल्यूमीनियम बॉडी वाला होगा। बायीं तरफ वॉल्यूम बटन और सिम कार्ड स्लॉट मौजूद हैं।

फिज़िकल होम बटन डिस्प्ले के नीचे मौजूद है और इसके दोनों तरफ कैपेसिटिव टच बटन दिए गए हैं। सैमसंग की ब्रांडिंग मध्य में है और फोन को ग्लॉसी बैक फिनिश दी गई है। पुरानी रिपोर्ट में 16 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम का भी ज़िक्र है।
Advertisement

पावर बटन दायीं तरफ हैं। इसमें एक्सीनॉस 7420 प्रोसेसर के साथ माली टी760 सीपीयू इस्तेमाल किए जाने की खबर है। फिलहाल, सैमसंग की ओर से इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Agni 4N आज यूके के बाजार में लॉन्च हुआ, 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस
  2. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  2. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  4. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
  5. iPhone को बिना छुए, Apple Maps पर एक्सीडेंट, सड़क पर काम या रुकावट को कैसे करें रिपोर्ट
  6. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  7. Amazon के पैकेज पर दिखे Pink या Red Dot तो हो जाएं सावधान! डिलीवरी लेने से पहले जान लें इसका मतलब
  8. Samsung Galaxy S26 FE vs Vivo X300 FE vs OnePlus 15: कौन सा फ्लैगशिप मोबाइल रहेगा बेहतर?
  9. Samsung Galaxy S26 FE India Launch: भारत में कब शुरू होगी सेल? सामने आईं कई बड़ी डिटेल्स
  10. Laser से 1 मिनट में 1,800 मच्छरों का सफाया! चीन की इस मशीन का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.