Samsung Galaxy A72 के भारत लॉन्च के मिले संकेत, जल्द दे सकता है दस्तक

इससे पहले कहा गया था कि फोन पांच कैमरों से लैस होगा, लेकिन बाद में रिपोर्ट जानकारी दी गई कि यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा स्थित होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 28 दिसंबर 2020 17:42 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A72 से जुड़ा है मॉडल नंबर SM-A725F/DS
  • सैमसंग गैलेक्सी ए72 में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • 8 जीबी रैम से लैस होगा फोन

फोन में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का कैमरा

Samsung Galaxy A72 पिछले लम्बे समय कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट का हिस्सा बन चुका है, इसके अलावा इस स्मार्टफोन से जुड़ी हुई कई लीक्स भी सामने आ चुकी है। लेटेस्ट लीक में इस फोन के भारत लॉन्चिंग के संकेत मिले हैं। जी हां, एक टिप्सटर ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि सैमसंग गैलेक्सी ए72 स्मार्टफोन भारतीय सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जो कि इसके भारत लॉन्च की ओर एक इशारा है। आपको बता दें, पिछले दिनों यह फोन गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था, जहां इसके 8 जीबी रैम व स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर जैसे स्पेसिफिकेशन की जानकारी हासिल हुई थी। जानकारी के लिए बता दें, पहले कहा जा रहा था कि गैलेक्सी ए72 कंपनी पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा, जो कि पैंटा कैमरा सेटअप (पांच कैमरे) से लैस स्मार्टफोन होगा। हालांकि बाद कि रिपोर्ट में सामने आया कि यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा।
 

the_tech_guy नामक टिप्सटर ने कथित रूप से ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड BIS की लिस्टिंग ट्विटर पर साझा की है। टिप्सटर के मुताबिक, लिस्टिंग में मॉडल नंबर SM-A725F/DS का लिस्ट हैं, जिसको लेकर माना जा रहा है कि वह Samsung Galaxy A72 होगा। बीआईएस लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा इस लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन संबंधी जानकारी सामने नहीं आई है।

हालांकि, पुरानी लीक्स को देखें तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस स्मार्टफोन से क्या-क्या उम्मीदें की जा सकती हैं। जैसे कि हमने बताया यह स्मार्टफोन हाल ही में गीकबेंच पर लिस्ट हुआ था, जहां खुलासा हुआ था कि यह फोन 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 के साथ आ सकता है। फोन को सिंगल-कोर और मल्टी-कोर टेस्ट में क्रमश: 526 और 1,623 स्कोर मिला था। इसके अलावा फोन को एक क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ लिस्ट किया गया है, जिसका नाम 'atoll' है। जिससे माना गया कि यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी चिपसेट के साथ आएगा।

एक अन्य रिपोर्ट में सामने आया था कि सैमसंग गैलेक्सी ए72 में ग्लास्टिक बैक पैनल के साथ एलुमिनियम फ्रेम दिया जाएगा। साथ ही इस फोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले और 3.5mm हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट व स्पीकर ग्रील बॉटम में स्थित होगी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि फोन का डायमेंशन 165x77.4x8.1mm होगा। इससे पहले कहा गया था कि फोन पांच कैमरों से लैस होगा, लेकिन बाद में रिपोर्ट जानकारी दी गई कि यह फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा स्थित होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  2. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  10. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.