• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A71 भारत में होल पंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च: जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A71 भारत में होल-पंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च: जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A71 को 24 फरवरी से सैमसंग ओपेरा हाउस, Samsung.com और बड़े ऑनलाइन पोर्टल के जरिए बेचा जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी ए71 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 ओक्टा-कोर चिपसेट दिया है।

Samsung Galaxy A71 भारत में होल-पंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च: जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A71 की भारत में कीमत 29,999 रुपये है

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A71 की भारत में कीमत 29,999 रुपये है
  • इस फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है
  • भारत में गैलेक्सी ए71 को 24 फरवरी से बिक्री के लिए पेश किया जाएगा
विज्ञापन
Samsung Galaxy A71 भारत में लॉन्च हो गया है। नए सैमसंग फोन में Infinity-O डिस्प्ले है और यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। सैमसंग ने इस फोन में एंड्रॉयड 10 पर आधारित वन यूआई दिया है। गैलेक्सी ए71 को शुरू में वियतनाम में दो अलग वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। हालांकि, भारत में स्मार्टफोन सिर्फ एक ही वेरिएंट में आता है। भारतीय वेरिएंट में विशेष रूप से लोकल यूज़र्स के लिए कुछ सुविधाएं शामिल की गई हैं। सैमसंग फोन का मुकाबला Vivo V17 Pro, Oppo Reno, Redmi K20 Pro और OnePlus 7 से होगा।
 

Samsung Galaxy A71 Price in India, Launch Offers

भारत में सैमसंग गैलेक्सी ए71 की कीमत 29,999 रुपये है। इस कीमत में ग्राहकों को 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलेगी। स्मार्टफोन को प्रिज़्म क्रश ब्लैक, प्रिज़्म क्रश सिल्वर और प्रिज़्म क्रश ब्लू रंग के विकल्प में लॉन्च किया गया है और यह 24 फरवरी से सैमसंग ओपेरा हाउस, Samsung.com और बड़े ऑनलाइन पोर्टल के जरिए बेचा जाएगा।

याद दिला दें कि Samsung Galaxy A71 को दिसंबर 2019 में वियतनाम में 6 जीबी रैम और 8 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया था, दोनों में 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन को सैमसंग गैलेक्सी ए51 के साथ लॉन्च किया गया था, जिसे पिछले महीने भारत में 23,999 रुपये में लॉन्च  किया गया है।
 

Samsung Galaxy A71 Specifications, Features

डुअल-सिम (नैनो) सैमसंग गैलेक्सी ए71 एंड्रॉयड 10 पर आधारित वनयूआई 2.0 के साथ आता है। इसमें 6.7-इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले दिया गया है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। सैमसंग गैलेक्सी ए71 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 ओक्टा-कोर चिपसेट दिया है। इस फोन में 8 जीबी रैम शामिल है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, f/2.2 अपर्चर के साथ अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस, f/2.2 अपर्चर के साथ 12-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और f/2.4 अपर्चर के साथ 5-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में f/2.2 अपर्चर वाला 32-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा शामिल है।

Samsung Galaxy A71 में 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जो माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी तक बढ़ाई जा सकती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिए गए हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसके अलावा फोन में 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500 एमएएच क्षमता की बैटरी दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »