Samsung Galaxy A71 और Galaxy A51 अगले हफ्ते हो सकते हैं भारत में लॉन्च, कीमतें लीक

Samsung Galaxy A51 और Samsung Galaxy A71 चार रियर कैमरों वाले स्मार्टफोन है। गैलेक्सी ए51 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और गैलेक्सी ए71 में 64 मेगापिक्सल कैमरा।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 8 जनवरी 2020 11:43 IST
ख़ास बातें
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है Samsung Galaxy A71 में
  • सैमसंग गैलेक्सी ए51 की कीमत 22,990 रुपये होने का दावा
  • सैमसंग गैलेक्सी ए71 को 29,990 रुपये में बेचे जाने का दावा

Samsung Galaxy A71, Galaxy A51

Samsung ने बीते महीने Galaxy A सीरीज़ के दो नए स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। कंपनी ने Samsung Galaxy A71 और Samsung Galaxy A51 से पर्दा उठाया था। सैमसंग ने अभी तक इन स्मार्टफोन को भारत लाए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए51 और गैलेक्सी ए71 अगले हफ्ते ही मार्केट में उतारे जा सकते हैं। भारतीय मार्केट में इन दोनों स्मार्टफोन की कीमतों का भी खुलासा कर दिया गया है। बीते साल दिसंबर में चुपचाप वियतनाम मार्केट में लॉन्च करने के बाद सैमसंग ने यूरोपीय मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी ए51 और सैमसंग गैलेक्सी ए71 को उपलब्ध कराने की जानकारी दी है।

91Mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A51 और Samsung Galaxy A71 को अगले हफ्ते लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा भारतीय स्टोर में गैलेक्सी ए71 और गैलेक्सी ए51 के एक मार्केटिंग पोस्टर की तस्वीर भी सामने आई है। स्थिति साफ है कि Samsung Galaxy A सीरीज़ के नए हैंडसेट जल्द ही मार्केट में उपलब्ध होंगे।

91Mobiles की एक अलग रिपोर्ट में कहा गया है कि सैमसंग गैलेक्सी ए51 की कीमत 22,990 रुपये होगी। हालांकि, रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि यह कीमत 4 जीबी रैम वेरिएंट की होगी या 6 जीबी रैम की। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी ए71 को 29,990 रुपये में बेचा जाएगा। यहां पर भी स्थिति साफ नहीं है कि यह दाम 6 जीबी या 8 जीबी रैम वेरिएंट का है।
 

Samsung Galaxy A51 specifications, features

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए51 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम हैं। पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 लेंस के साथ आएगा। इसके साथ एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी इस कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। सेल्फी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए51 में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है।
Advertisement

Samsung के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैंस है। यह 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है और 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
 

Samsung Galaxy A71 specifications, features

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी ए71 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसरके साथ 6 जीबी या 8 जीबी रैम दिए गए हैं। यह फोन भी चार रियर कैमरों से लैस है। इस फोन में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसमें अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इस फोन में भी 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।
Advertisement

Samsung Galaxy A71 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Clean, feature-rich software
  • Good battery life
  • Bad
  • Biometric authentication isn’t very quick
  • Underwhelming performance for the price
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.