Samsung Galaxy A71 और Samsung Galaxy A51 स्मार्टफोन लॉन्च, चार रियर कैमरों से हैं लैस

Samsung Galaxy A71 और Samsung Galaxy A51 को वियतनाम में लॉन्च किया गया है। दोनों ही फोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2019 12:22 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A71 की बैटरी 4,500 एमएएच की है
  • 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है Samsung Galaxy A51
  • सैमसंग के ये दोनों स्मार्टफोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं

Samsung Galaxy A71 और Samsung Galaxy A51 भारत में भी हो सकते हैं लॉन्च

Samsung Galaxy A71, Samsung Galaxy A51 Launched: सैमसंग गैलेक्सी ए71 और सैमसंग गैलेक्सी ए51 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। दोनों ही हैंडसेट सैमसंग की गैलेक्सी ए सीरीज़ का हिस्सा हैं। Samsung ब्रांड के ये दोनों ही लेटेस्ट स्मार्टफोन कंपनी के इनफिनिटी ओ डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आते हैं और इनका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। दक्षिण कोरियाई कंपनी ने दोनों ही फोन में चार रियर कैमरे और ग्रेडिएंट बैक फिनिश दिए हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए51 को मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी ए50 के अपग्रेड के तौर पर उतारा गया है। वहीं, सैमसंग गैलेक्सी ए71 मार्केट में गैलेक्सी ए70 के अपग्रेड के तौर पर आया है। दोनों ही फोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 10 पर चलेंगे और फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे। आइए अब आपको Galaxy A51 की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Samsung Galaxy A51 price

सैमसंग गैलेक्सी ए51 के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 7,990,000 वियतनामी डॉलर (करीब 24,500 रुपये) में बेचा जाएगा। फोन प्रिज़्म क्रश ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और पिंक रंग में आएगा। फोन को अभी भारत में लॉन्च करने के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

वियतनाम में फोन के सिर्फ एक वेरिएंट को लॉन्च किया गया है। ग्लोबल मार्केट में Samsung Galaxy A51 का 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च होगा।

Samsung ने अभी Samsung Galaxy A71 की कीमत व उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है। फोन को प्रिज़्म क्रश ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और पिंक रंग में लिस्ट कर दिया गया है। यह 6 जीबी और 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा।
 

Samsung Galaxy A51 specifications, features

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए51 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम हैं। पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 लेंस के साथ आएगा। इसके साथ एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी इस कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। सेल्फी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए51 में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है।

Samsung के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैंस है। यह 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है और 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A71 specifications, features

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी ए71 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसरके साथ 6 जीबी या 8 जीबी रैम दिए गए हैं। यह फोन भी चार रियर कैमरों से लैस है। इस फोन में एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसमें अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। इस फोन में भी 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।

Samsung Galaxy A71 की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। बैटरी 4,500 एमएएच की है और यह 25 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Clean, feature-rich software
  • Good battery life
  • Bad
  • Biometric authentication isn’t very quick
  • Underwhelming performance for the price
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
  4. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिल्मों की पायरेसी पर सरकार ने दिया Telegram को नोटिस
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  4. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  5. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  6. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  7. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  8. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  9. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  10. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.