Samsung Galaxy A70s लॉन्च हुआ भारत में, 64 मेगापिक्सल कैमरा है इसमें

Samsung Galaxy A70s के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 28,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 30,999 रुपये होगी।

Samsung Galaxy A70s लॉन्च हुआ भारत में, 64 मेगापिक्सल कैमरा है इसमें

Samsung Galaxy A70s में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं

ख़ास बातें
  • गैलेक्सी ए70एस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलता है
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है सैमसंग गैलेक्सी ए70एस में
  • 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Samsung Galaxy A70s में
विज्ञापन
त्योहारी सीज़न से ठीक पहले Samsung ने भारतीय मार्केट में अपनी गैलेक्सी ए सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन Samsung Galaxy A70s को लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए70एस 64 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है और इसे सबसे पहले भारतीय मार्केट में उतारा गया है। इस फोन में वाटरड्रॉप नॉच है जिसे सैमसंग ने इनफिनिटी यू डिस्प्ले का नाम दिया है। सैमसंग गैलेक्सी ए70एस के अन्य खासियतों में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा, 4,500 एमएएच बैटरी और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए70एस के कई स्पेसिफिकेशन गैलेक्सी ए70 से मेल खाते हैं।
 

Samsung Galaxy A70s price in India, colours, offers

सैमसंग गैलेक्सी ए70एस के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 28,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 30,999 रुपये होगी। दोनों ही वेरिएंट की बिक्री शनिवार से नामी ई-कॉमर्स साइट और ऑफलाइन स्टोर्स में होगी। फोन को प्रिज़्म क्रश रेड, प्रिज़्म क्रश ब्लैक और प्रिज़्म क्रश व्हाइट रंग में बेचा जाएगा।

लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी ए70एस खरीदने वाले जियो सब्सक्राइबर्स को 198 रुपये और 299 रुपये के रीचार्ज के साथ दोगुना डेटा मिलेगा। इसी तरह से एयरटेल सब्सक्राइबर्स 249 रुपये और 349 रुपये के रीचार्ज के साथ दोगुना डेटा पाएंगे। वोडाफोन और आइडिया के सब्सक्राइबर्स मायवोडाफोन  या मायआइडिया ऐप्स से 255 रुपये का रीचार्ज कराने पर 75 रुपये कैशबैक पाएंगे। उन्हें 50 रीचार्ज तक यह कैशबैक दिया जाएगा।
 

Samsung Galaxy A70s specifications

डुअल-सिम सैमसंग गैलेक्सी ए70एस एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई पर चलता है। इसमें 6.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी या 8 जीबी रैम के विकल्प हैं। सैमसंग गैलेक्सी ए70एस की बैटरी 4,500 एमएएच की है और 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं।

अब बात कैमरा सेटअप की। इस डिपार्टमेंट यह फोन गैलेक्सी ए70 से बहुत अलग है। सैमसंग गैलेक्सी ए70एस तीन रियर कैमरों से लैस है। प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल कैमरा और तीसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। Samsung Galaxy A70s में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »