Samsung Galaxy A70 को One UI 2.5 अपडेट मिलने की खबर, मिलें ये फीचर्स

रिपोर्ट के अनुसार, यह एंड्रॉयड 10 आधारित अपडेट शुरुआती रूप में यूक्रेन में बेचे जाने वाले गैलेक्सी ए70 वेरिएंट के लिए रोलआउट किया गया है, लेकिन जल्द ही इसे यूरोप के अन्य मार्केट्स में भी पेश किया जा सकता है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 20 नवंबर 2020 12:23 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A70 के अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न A705FNXXU5CTK है
  • सैमसंग गैलेक्सी ए70 के लेटेस्ट अपडेट का साइज़ 1421 MB है
  • नवंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है ये अपडेट

Samsung Galaxy A70 स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था

Samsung Galaxy A70 स्मार्टफोन को कथित रूप से One UI 2.5 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, यह एंड्रॉयड 10 आधारित अपडेट शुरुआती रूप में यूक्रेन में बेचे जाने वाले गैलेक्सी ए70 वेरिएंट के लिए रोलआउट किया गया है, लेकिन जल्द ही इसे यूरोप के अन्य मार्केट्स में भी पेश किया जा सकता है। इसके बाद इस अपडेट का विस्तार दूसरे क्षेत्रों में भी किया जाएगा। वन यूआई 2.5 अपडेट लेटेस्ट नवंबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है और इसमें नए फीचर् व सिस्टम इम्प्रूवमेंट्स आदि शामिल हैं।

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के Samsung Galaxy A70 फोन के वन यूआई 2.5 अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न A705FNXXU5CTK है। इस अपडेट का साइज़ 1421 MB है। यदि आप योग्य यूज़र्स हैं, जो आप नोटिफिकेशन पर क्लिक करके इस अपडेट को डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं यदि आपको अब-तक यह नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है, तो इसकी उपलब्धता की जांच आप अपने सैमसंग गैलेक्सी ए70 फोन की सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट को डाउनलोड न इंस्टॉल कर सकते हैं।
Advertisement

गैलेक्सी ए70 का यह एंड्रॉयड 10 आधारित वन यूआई 2.5 अपडेट उन्हीं बदलावों से लैस है, जो कि पुराने सैमसंग फोन में अपडेट के जरिए पेश किए गए थे। इस अपडेट में नए सैमसंग कीबोर्ड फंक्शन को लेकर आया गया है, जिसमें लैंडस्केप मोड का इस्तेमाल करते हुए कीबोर्ड को दो भागों में स्प्लिट कर सकते हैं और यूट्यूब सर्च में भी सुधार किया गया है। इसके अलावा इसमें Bitmoji स्टीकर्स सपोर्ट के साथ ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही यूज़र्स 24 घंटे के लिए हर 30 मिनट में SOS लोकेशन-शेयरिंग मैसेज भी भेज सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, वन यूआई 2.5 अपडेट के साथ सैमसंग गैलेक्सी ए70 यूज़र्स को वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट करते समय नई जानकारी का एक्सेस प्राप्त होगा, खासकर कनेक्शन की क्वालिटी को लेकर। गैलेक्सी ए70 यूज़र्स के लिए अब वाई-फाई पासवर्ड की रिक्वेस्ट करना और भी आसान हो जाएगा।
Advertisement

गौरतलब है कि सैमसंग गलेक्सी ए70 को जब इस साल फरवरी में वन यूआई 2.0 अपडेट प्राप्त हुआ था, उस वक्त भी यह केवल यूक्रेन के डिवाइस के लिए ही उपलब्ध था। इस स्मार्टफोन को भारत में पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 4,500 एमएएच की बैटरी, ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765 प्रोसेसर आदि शामिल है। साथ ही इसमें 675 प्रोसेसर भी दिया गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful Super-AMOLED display
  • Impressive slow-mo video recording
  • Good battery life and fast charging
  • Bad
  • Bulky and heavy
  • No camera night mode
  • No OIS or EIS
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  5. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  3. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  6. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.