• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy A50s पर 4,901 रुपये का डिस्काउंट, गैलेक्सी एस10 सीरीज के साथ 29,000 रुपये तक का फायदा

Samsung Galaxy A50s पर 4,901 रुपये का डिस्काउंट, गैलेक्सी एस10 सीरीज के साथ 29,000 रुपये तक का फायदा

Samsung Galaxy Sale: 10वीं सालगिरह के मौके पर सैमसंग इंडिया अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन पर छूट दे रही है। Galaxy Note 10 सीरीज और Galaxy S10 सीरीज के साथ सबसे ज़्यादा फायदा दिया जा रहा है। Galaxy A सीरीज के स्मार्टफोन भी हुए हैं सस्ते।

Samsung Galaxy A50s पर 4,901 रुपये का डिस्काउंट, गैलेक्सी एस10 सीरीज के साथ 29,000 रुपये तक का फायदा

सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन पर मिल रहा डिस्काउंट ,ग्राहक एक महीने के भीतर उठा सकते हैं फायदा।

ख़ास बातें
  • गैलेक्सी नोट 10 सीरीज, गैलेक्सी एस10 सीरीज और गैलेक्सी ए सीरीज पर है ऑफर
  • सैमसंग ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट,अमेजन, पेटीएम, रिटेल-आउटलेट पर जाएं ग्राहक
  • गैलेक्सी ए सीरीज स्मार्टफोन के लिए कंपनी के पास दो तरह के ऑफर हैं
विज्ञापन
Samsung Galaxy Smartphones खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए खुशी की खबर है। दरअसल, Samsung अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन्स की दसवीं सालगिरह मना रही है। इस बाबत सैमसंग अपने स्मार्टफोन पर डिस्काउंट और स्पेशल ऑफर दे रही है। कंपनी की ओर से गैलेक्सी नोट 10 सीरीज, गैलेक्सी एस10 सीरीज और गैलेक्सी ए सीरीज के स्मार्टफोन को ऑफर के साथ बेचा जा रहा है। इच्छुक ग्राहक डिस्काउंट का फायदा 31 दिसंबर तक सैमसंग ई-स्टोर, फ्लिपकार्ट, अमेजन, पेटीएम, टाटा क्लिक और देशभर में कुछ रिटेल आउटलेट्स से पा सकते हैं। सैमसंग का कहना है कि ग्राहकों Galaxy Note 10 और Galaxy Note 10+ खरीदने पर 21 हजार रुपये तक का, व Galaxy S10, Galaxy S10+ या Galaxy S10e पर 29 हजार रुपये तक का लाभ होगा।

यह भी पढ़ें- Realme X2 Pro की ओपन सेल शुरू, लेकिन...
 

Samsung Galaxy Note 10 offers

जो ग्राहक सैमसंग गैलेक्सी नोट 10 या फिर गैलेक्सी नोट 10+ को एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड की मदद से खरीदेंगे उनको सीधा 6 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा। सालगिरह के खास मौके पर Samsung India इसके साथ कई ऑफर दे रही है, जैसे एक ऑफर में गैलेक्सी वॉच एक्टिव को सिर्फ 4,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी रिटेल कीमत 19,990 रुपये है।
 

Samsung Galaxy S10 series offers

Samsung Galaxy S10 सीरीज के डिवाइस के साथ भी एचडीएफसी बैंक के क्रडिट -डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 6 हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा। इसके साथ गैलेक्सी वॉच एक्टिव का वो ऑफर भी मिल रहा है जिसमें ये दोनों में किसी डिवाइस को खरीदने पर यह वॉच ग्राहक को 4,990 रुपये की कीमत पर मिलेगी। यह ऑफर गैलेक्सी एस 10 सीरीज के सभी रैम और स्टोरेज मॉडल्स के लिए है।

यह भी पढ़ें- Realme 5s की पहली सेल आज Flipkart पर, जानें ऑफर्स
 

Samsung Galaxy A-series offers

Samsung Galaxy A50s पर सीधा 4901 रुपये का डिस्काउंट है, भले ही आप किसी भी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खरीददारी करें। इसी तरह Samsung Galaxy A30s फोन पर 2,901 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। Samsung Galaxy A70s के साथ कंपनी किसी तरह का डिस्काउंट नहीं दे रही है, लेकिन फोन के साथ 1,999 रुपये के आईटीएफआईटी के वायरलैस हैडफोन मुफ्त दिए जा रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  2. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  6. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  7. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  8. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  9. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  10. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »