Samsung Galaxy A6 (2018) को मिला एंड्रॉयड पाई का बीटा अपडेट: रिपोर्ट

Samsung के Galaxy A6 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) का बीटा अपडेट मिलने लगा है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 मार्च 2019 15:46 IST
ख़ास बातें
  • बीटा प्रोग्राम के लिए सैमसंग मेंबर ऐप के जरिए रजिस्टर करना होगा
  • अपडेट Samsung Knox 3.3 के साथ आ रहा है
  • 16 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है Samsung Galaxy A6 में

Samsung Galaxy A6 (2018) को मिला एंड्रॉयड पाई का बीटा अपडेट: रिपोर्ट

दक्षिण कोरिया की मोबाइल निर्माता कंपनी Samsung के Galaxy A6 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई (Android Pie) का बीटा अपडेट मिलने लगा है। बता दें कि अपडेट लेटेस्ट वन यूआई (One UI) के साथ आ रहा है। याद करा दें कि कुछ समय पहले Galaxy A7 (2018) को भी एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई का बीटा अपडेट मिला था। गौर करने वाली बात यह है कि गैलेक्सी ए6 को मिला यह अपडेट फिलहाल दक्षिण कोरिया में उपलब्ध कराया गया है। Samsung Galaxy A6 को मिला अपडेट अभी दक्षिण कोरिया में लाइव है, लेकिन उम्मीद है कि इसे आने वाले समय में भारत सहित अन्य मार्केट के लिए भी उपलब्ध कराया जाएगा।

याद करा दें कि Galaxy A6 स्मार्टफोन को मई 2018 में एंड्रॉयड 8.0 ओरियो के साथ लॉन्च किया गया था। सैमसंग गैलेक्सी ए6 के साथ कंपनी ने अपने Galaxy A6+ स्मार्टफोन को भी उतारा था। SamMobile की रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung Galaxy A6 को मिले एंड्रॉयड पाई बीटा अपडेट ने सैमसंग एक्सपीरियंस यूएक्स को वन यूआई के साथ रिप्लेस कर दिया है।
 

Photo Credit: SamMobile

कथित स्क्रीनशॉट को देखने से पता चलता है कि अपडेट Samsung Knox 3.3 के साथ आ रहा है। हालांकि, यह बात अभी स्पष्ट नहीं है कि नया सॉफ्टवेयर वर्जन फरवरी 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है या नहीं। स्टेबल अपडेट ऑटोमेटिकली यूज़र तक पहुंच जाता है लेकिन बीटा प्रोग्राम के लिए सैमसंग मेंबर ऐप के जरिए रजिस्टर करना होगा।

प्रोग्राम में हिस्सा लेने के बाद उपयुक्त सैमसंग डिवाइस को अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए मिलने लगेंगे। Samsung Galaxy A7 (2018) को पिछले सप्ताह एंड्रॉयड पाई पर आधारित वन यूआई का बीटा अपडेट मिला था। बता दें कि यह अपडेट फरवरी 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है और इसे भारत में रोल आउट किया गया है। 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.60 इंच

प्रोसेसर

1.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

720x1480 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy A6, One UI, Samsung, Android Pie
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  2. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  3. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  4. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  5. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  6. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  7. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  8. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  10. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.