Samsung Galaxy A6+ की कीमत में फिर कटौती, जानें नया दाम

सैमसंग के मिड-रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A6+ की कीमत में कटौती कर दी गई है। सैमसंग गैलेक्सी ए6+ की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है।

Samsung Galaxy A6+ की कीमत में फिर कटौती, जानें नया दाम
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए6+ में है दो रियर कैमरे
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस है Samsung Galaxy A6+
  • Samsung Galaxy A6+ की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी सैमसंग के मिड-रेंज स्मार्टफोन Samsung Galaxy A6+ की कीमत में कटौती कर दी गई है। इस साल मई में सैमसंग गैलेक्सी ए6+ के साथ Galaxy A6, Galaxy J6, and Galaxy J8 को भी लॉन्च किया गया था। याद करा दें कि जून में एक बार पहले भी Samsung Galaxy A6+ की कीमत में कटौती की गई थी। गैलेक्सी ए6+ की कीमत में पहले 2,000 रुपये की कटौती की गई थी। इस बार भी Galaxy A6+ की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है। अब सैमसंग का यह स्मार्टफोन 21,990 रुपये में बेचा जा रहा है। सैमसंग गैलेक्सी ए6+ के सभी कलर वेरिएंट नई कीमत के साथ लिस्ट कर दिए गए हैं।

Samsung.com, Amazon.com और Paytm Mall से आप Samsung Galaxy A6+ को नई कीमत में खरीद सकते हैं। गैलेक्सी ए6+ का ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर मॉडल 21,990 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। गौरतलब है कि लॉन्च के समय Galaxy A6+ की कीमत 25,990 रुपये थी। पहली कटौती के बाद सैमसंग का यह हैंडसेट 23,990 रुपये में बेचा जा रहा था।
 

Samsung Galaxy A6+ स्पेसिफिकेशन

Samsung Galaxy A6+ में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जो 16+5 मेगापिक्सल वाला है। हैंडसेट में 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर है। रियर और फ्रंट सेटअप में एलईडी फ्लैश का सपोर्ट है। साथ ही नया कैमरा ऐप बोकेह और बैकग्राउंड ब्लर फीचर लेकर आया है।  हैंडसेट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी, हेडफोन जैक का सपोर्ट है। फोन में रियर फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर है और पावर देती है 3500 एमएएच की बैटरी। सैमसंग गैलेक्सी ए6+ में 6 इंच की फुल एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2220 पिक्सल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। यह हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है।



 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • High-quality Super AMOLED display
  • Great build quality
  • कमियां
  • Sub-par performance
  • Unwieldy and heavy
  • Flaky face recognition and slow fingerprint sensor
  • Cameras struggle in low light
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2220 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy A6, Galaxy A6, Galaxy J6, Galaxy J8
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »