Samsung Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G का 16 मार्च को भारत में होगा लॉन्च

सैमसंग के Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G को कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा जा चुका है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 मार्च 2023 16:49 IST
ख़ास बातें
  • इनके डिजाइन, अनुमानित प्राइस के बारे में कई लीक से जानकारी मिली है
  • कंपनी ने टीजर में बताया गया है कि इन्हें IP67 रेटिंग दी गई है
  • इनकी 5,000 mAh की बैटरी होगी जो 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी

कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में Galaxy A14 को लॉन्च किया था

ग्लोबल इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung के Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G स्मार्टफोन्स का 16 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में Galaxy A14 को लॉन्च किया था। Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G को कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा जा चुका है। इनके स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन और अनुमानित प्राइस के बारे में कई लीक से जानकारी मिली है। 

सैमसंग की भारत में वेबसाइट ने इन दोनों स्मार्टफोन्स के लॉन्च की तिथि का टीजर जारी किया है। इस टीजर में बताया गया है कि इन्हें IP67 रेटिंग मिली है। एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इनमें Galaxy S23 सीरीज के समान कैमरा मॉड्यूल हो सकता है। कंपनी की ओर से जारी की गई मार्केटिंग इमेजेज से डिजाइन को लेकर दावे की पुष्टि हो रही है। Samsung Galaxy A54 5G और Galaxy A34 5G को Awesome Silver White, Awesome Graphite, Awesome Lime और Awesome Violet कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

Galaxy A54 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.4 इंच AMOLED फुल HD डिस्प्ले 2340 x 1080 पिक्सल के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इसमें सैमसंग का Exynos 1380 SoC और 8 GB का RAM दिया जा सकता है। इसमें 256 GB तक के स्टोरेज ऑप्शंस मिल सकते हैं। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिल सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फ और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा होने की संभावना है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसमें 5,000 mAh की बैटरी होगी जो 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

Galaxy A34 5G के संभावित स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच फुल HD+ डिस्प्ले 2340 x 1080 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें MediaTek Dimensity 1080 SoC और 8 GB का RAM और 256 GB की स्टोरेज दी जा सकती है। इस फोन का साइज 161 x 78 x 8mm और वजन 199 ग्राम होने की संभावना है। इसके बैक में ट्रिपल कैमरा मिल सकता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस हो सकता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी होगा। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 25 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  2. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. मुस्लिम देश को सीधे आसमान से मिलेगा इंटरनेट, भारत से पहले Starlink को मिला 10 साल का लाइसेंस
  2. बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर
  3. Poco X8 5G देगा 4 सितंबर को दस्तक, फीचर्स से लेकर डिजाइन आया सामने
  4. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  5. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  6. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  7. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  8. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  9. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  10. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.