5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुए Samsung Galaxy A53 5G और Galaxy A33 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत

Samsung Galaxy A53 5G की कीमत 449 यूरो (करीब 37,800 रुपये) से शुरू होती है, जबकि Samsung Galaxy A33 5G की कीमत 369 यूरो (करीब 31,000 रुपये) से शुरू होती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 मार्च 2022 21:17 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A53 5G की कीमत 449 यूरो (करीब 37,800 रुपये) से शुरू
  • Samsung Galaxy A33 5G की शुरुआती कीमत 369 यूरो (करीब 31,000 रुपये)
  • A53 का डिस्प्ले 120Hz और A33 का डिस्प्ले 90Hz रिफ्रेश रेट करता है सपोर्ट

Samsung Galaxy A53 5G की कीमत 449 यूरो (करीब 37,800 रुपये) से शुरू होती है

Samsung Galaxy A53 5G और Galaxy A33 5G को गुरुवार (17 मार्च) को कंपनी के Galaxy A इवेंट में लॉन्च किया गया। दोनों नए मॉडल में क्वाड रियर कैमरा और ऑक्टा-कोर प्रोसेसर हैं। फोन 25W फास्ट चार्जिंग के साथ आते हैं और Android 12 आउट-ऑफ-द-बॉक्स चलाते हैं। कंपनी ने वादा किया है कि दोनों फोनों को One UI और Android OS के अगले चार बड़े अपग्रेड और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट प्राप्त होंगे। Galaxy A53 5G में होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन है, जबकि Galaxy A33 5G वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच के साथ आता है।
 

Samsung Galaxy A53 5G, Samsung Galaxy A33 5G price, availability

Samsung Galaxy A53 5G की कीमत 449 यूरो (करीब 37,800 रुपये) से शुरू होती है, जबकि Samsung Galaxy A33 5G की कीमत 369 यूरो (करीब 31,000 रुपये) से शुरू होती है। दोनों फोन 6GB + 128GB के साथ-साथ 8GB + 256GB मॉडल में आते हैं।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए53 5जी और गैलेक्सी ए33 5जी के भारत लॉन्च के बारे में जानकारी मिलना अभी बाकी है। हालांकि, सैमसंग ने कहा है कि गैलेक्सी ए53 5जी स्मार्टफोन 1 अप्रैल से चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध होगा, जबकि गैलेक्सी ए33 5जी स्मार्टफोन 22 अप्रैल से उपलब्ध होगा। दोनों मॉडल ऑसम ब्लैक, ऑसम ब्लू, ऑसम पीच और ऑसम व्हाइट कलर ऑप्शन में आएंगे।
 

Samsung Galaxy A53 5G specifications

सैमसंग गैलेक्सी ए53 5जी एंड्रॉयड 12 पर आधारित वन यूआई 4.1 पर चलता है और इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन ऑक्टा-कोर SoC पर काम करता है, साथ ही इसमें 8GB तक रैम है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर, 5-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है।
Advertisement

सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, सैमसंग गैलेक्सी ए53 5जी में फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर है, जिसमें f/2.2 लेंस है।

Samsung Galaxy A53 5G में 256GB तक का ऑनबोर्ड स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी विकल्पों में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। बोर्ड पर सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, फिंगरप्रिंट, जायरो, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन IP67-सर्टिफाइड बिल्ड के साथ आता है।

Samsung Galaxy A53 5G में 5,000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि रिटेल बॉक्स में सपोर्टेड चार्जर उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा, फोन का डायमेंशन 159.6x74.8x8.1mm और वज़न 189 ग्राम है।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A33 5G specifications

Galaxy A53 5G की तरह, Samsung Galaxy A33 5G भी Android 12 पर आधारित One UI 4.1 के साथ आता है। हालांकि, इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.4-इंच का FHD+ Super AMOLED इन्फिनिटी-यू डिस्प्ले मिलता है। फोन ऑक्टा-कोर SoC पर काम करता है, जो 8GB तक रैम से जुड़ा है। इसमें 48-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसके ऊपर f/1.8 लेंस है। कैमरा सेटअप में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर, 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर भी शामिल है।
 
सेल्फी लेने और वीडियो चैट के लिए फोन में f/2.2 लेंस के साथ 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है।
Advertisement

सैमसंग गैलेक्सी ए33 5जी में 256GB तक इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शन, ऑनबोर्ड सेंसर और गैलेक्सी ए33 5जी की बैटरी Galaxy A53 5G के समान हैं। हालांकि, फोन का डायमेंशन 159.7x74x8.1mm और वज़न 186 ग्राम है। इसमें IP67 रेटिंग मिलती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp 120Hz Super AMOLED display
  • High-quality stereo speakers
  • IP67 rating
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera
  • Weak low-light video recording
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung Mobile
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  5. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  6. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.