• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5000mAh बैटरी, 6GB रैम के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy A33 5G फोन! लॉन्च से पहले फीचर्स हुए लीक

5000mAh बैटरी, 6GB रैम के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy A33 5G फोन! लॉन्च से पहले फीचर्स हुए लीक

सेल्‍फी कैमरा के लिए इसमें Infinity-U टियरड्रॉप नॉच दिया जाएगा।

5000mAh बैटरी, 6GB रैम के साथ लॉन्च होगा Samsung Galaxy A33 5G फोन! लॉन्च से पहले फीचर्स हुए लीक

Photo Credit: appuals

इसे चार कलर ऑप्‍शंस- ब्‍लैक, ब्‍लू, पीच और वाइट में पेश किया जा सकता है।

ख़ास बातें
  • Galaxy A33 5G में सैमसंग का नया चिपसेट Exynos 1280 दिया जाएगा
  • यह 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्‍टोरेज से पैक होगा
  • फोन में इन-क्रीक फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक की सुविधा भी होगी
विज्ञापन
स्‍मार्टफोन मार्केट में इस हफ्ते कई डिवाइसेज लॉन्‍च होने जा रही हैं। सैमसंग भी मिड रेंज में नई A सीरीज को लॉन्‍च करेगी। कंपनी दो गैलेक्‍सी स्‍मार्टफोन लॉन्‍च कर सकती है। रिपोर्टों के मुताबिक, ये Galaxy A33 5G और Galaxy A53 5G स्‍मार्टफोन होंगे। इन स्‍मार्टफोन की लॉन्चिंग से पहले Galaxy A33 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस सामने आए हैं। डिवाइस के लीक हुए प्रेस रेंडर्स की जानकारी भी दी गई है। यह फोन एमोलेड डिस्‍प्‍ले, बड़ी बैटरी और फास्‍ट चार्जिंग की खूबियों के साथ आ सकता है।  

Appuals ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि Galaxy A33 5G स्‍मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल एचडी प्‍लस सुपर AMOLED डिस्प्ले होगा। सेल्‍फी कैमरा के लिए इसमें Infinity-U टियरड्रॉप नॉच दिया जाएगा। डिस्‍प्‍ले में 90Hz का रिफ्रेश रेट और 412 पिक्सल की पिक्सल डेंसिटी ऑफर की जाएगी। इसकी स्क्रीन, गोरिल्ला ग्लास 5 के प्रोटेक्शन से लैस होगी। इसे चार कलर ऑप्‍शंस- ब्‍लैक, ब्‍लू, पीच और वाइट में पेश किया जा सकता है।  

रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy A33 5G में सैमसंग का नया चिपसेट Exynos 1280 दिया जाएगा, जो 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्‍टोरेज से पैक होगा। यह फोन Android 12 OS और One UI 4.1 के साथ प्रीइंस्टॉल्ड आएगा। फोन में इन-क्रीक फिंगरप्रिंट स्कैनर और फेस अनलॉक की सुविधा भी होगी। 

Galaxy A33 5G में 5,000mAh की बैटरी होगी, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा होगा। बैक में 48 मेगापिक्सल का मेन सेंसर साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्‍ट्रावाइड कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्‍थ कैमरा दिया जाएगा। फोन में डुअल सिम सपोर्ट, Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1, NFC, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर और USB-C पोर्ट की खूबियां भी होंगी। यह IP67 रेटिंग के साथ आएगा, यानी पानी के असर से काफी हद तक बचा रहेगा। 

इन फोन को कई सर्टिफ‍िकेशन वेबसाइटों में भी देखा जा चुका है। Galaxy A53 5G से जुड़े लीक्स बताते हैं कि फोन में 6.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन होगा और 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन Exynos 1200 SoC से लैस होगा और Mali G68 GPU के साथ आएगा। इसमें 5,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। यह 6/8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। इसके रियर में 64MP+12MP+5MP+5MP क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »