64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, Exynos 1280 प्रोसेसर के साथ Galaxy A53 5G लॉन्‍च, जानें प्राइस

Galaxy A53 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है। यह 8GB तक रैम से पावर्ड है।

64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, Exynos 1280 प्रोसेसर के साथ Galaxy A53 5G लॉन्‍च, जानें प्राइस

इस फोन को IP67 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से होने वाले नुकसान बचाती है।

ख़ास बातें
  • इसके 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के दाम 34,499 रुपये हैं
  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 35,999 रुपये है
  • फोन को कंपनी की वेबसाइट के जरिए प्री-ऑर्डर किया जा सकता है
विज्ञापन
Samsung Galaxy A53 5G स्‍मार्टफोन इंडिया में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह 25 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। गैलेक्सी ए-सीरीज की इ‍स डिवाइस को सैमसंग इंडिया की ऑफ‍िशियल वेबसाइट के जरिए प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। सैमसंग ने पिछले हफ्ते Galaxy A53 5G के साथ Galaxy A33 5G को दुनियाभर में अनवील किया था। Galaxy A53 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है। यह ऑक्टा-कोर Exynos 1280 प्रोसेसर के साथ 8GB तक रैम से पावर्ड है। Galaxy A53 5G में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसे चार अलग-अलग कलर्स में पेश किया जाएगा। इस फोन को IP67 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से बचाती है।

Samsung Galaxy A53 5G के इंडिया में प्राइस और प्री-ऑर्डर डिटेल्‍स

इंडिया में Samsung Galaxy A53 5G की कीमत 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वैरिएंट के लिए 34,499 रुपये है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 35,999 रुपये है। इसे कंपनी की वेबसाइट के जरिए प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। फोन की डिलिवरी 27 मार्च से शुरू होगी। Galaxy A53 5G को ऑसम ब्लैक, ऑसम ब्लू, ऑसम पीच और ऑसम वाइट कलर ऑप्‍शंस में पेश किया गया है। 

सैमसंग इस फोन के 6GB रैम मॉडल को EMI ऑप्‍शंस में शुरू कर रही है। यह 4,312 रुपये से शुरू होती है। वहीं, 8GB रैम वेरिएंट को 4,499 रुपये की EMI पर लिया जा सकता है। प्री-ऑर्डर के दौरान ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड का इस्‍तेमाल करके Galaxy A53 5G खरीदने वालों को कंपनी 3000 रुपये का इंस्‍टेंट कैशबैक भी दे रही है। 

Samsung Galaxy A53 5G के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

यह स्‍मार्टफोन एंड्रॉयड 12 पर चलता है, जिस पर वन UI 4.1 की लेयर है। फोन में 6.5 इंच का फुल-एचडी+ सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह फोन ऑक्टा-कोर Exynos 1280 प्रोसेसर से पावर्ड है, जिसे 8GB तक रैम से जोड़ा गया है। 

फोन में क्‍वॉड रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर, 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। Galaxy A53 5G में 128GB इंटरनल स्‍टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

बात करें कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की, तो फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 802.11एसी, ब्लूटूथ V5.1, GPS/ A-GPS और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह IP67 रेटिंग के साथ आता है। Galaxy A53 5G में 5,000mAh की बैटरी है, जो 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Crisp 120Hz Super AMOLED display
  • High-quality stereo speakers
  • IP67 rating
  • Good daylight camera performance
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera
  • Weak low-light video recording
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरऑक्टा-कोर
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »