Samsung Galaxy A52 5G को मिला एक और सर्टिफिकेशन, लॉन्च दूर नहीं

Samsung Galaxy A52 5G को 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट (9VDC, 1.67A) के साथ चीन के 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है, जिसमें फोन का मॉडल नंबर SM-A5260 है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 6 जनवरी 2021 19:01 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A52 5G को 3C सर्टिफिकेशन मिलने की खबर
  • 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से हो सकता है लैस
  • पहले भी कई स्पेसिफिकेशन्स हो चुके हैं लीक

Samsung Galaxy A52 5G में 6 जीबी रैम और Android 11 शामिल हो सकता है

Samsung Galaxy A52 5G को एक रिपोर्ट के अनुसार चीन में 3C नेटवर्क सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। लिस्टिंग का सुझाव है कि फोन 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। इससे पता चलता है कि सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी जल्द लॉन्च हो सकता है। फोन पिछले कुछ समय से लीक्स में देखने को मिल रहा है। लिस्टिंग में फोन को मॉडल नंबर SM-A5260 के साथ देखा गया है और पहले की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 6.5-इंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप होने की उम्मीद है।

MySmartPrice की एक रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी को 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट (9VDC, 1.67A) के साथ चीन के 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किया गया है, जिसमें फोन का मॉडल नंबर SM-A5260 है। यूं तो इसके नाम से ही पता चलता है कि फोन 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट के साथ आएगा, लेकिन इस बात के संकेत 3C सर्टिफिकेशन साइट पर भी दिए गए हैं। Samsung Galaxy A52 5G को लेकर उम्मीद है कि फोन में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल होगा, जैसा कि हम Samsung Galaxy A51 4G और 5G वेरिएंट में देख चुके हैं।
Advertisement

3C सर्टिफिकेशन लिस्टिंग में फोन के बारे में और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन पिछले लीक में स्मार्टफोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स का पता चला था। सैमसंग गैलेक्सी ए52 5जी के लीक हो चुके रेंडर बताते हैं कि इसका डिज़ाइन सैमसंग गैलेक्सी ए51 के समान होगा। उम्मीद की जा रही है कि इसमें 6.5-इंच का डिसप्ले दिया जाएगा, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट होगा। रेंडर्स के मुताबिक, आने वाले सैमसंग फोन में चारों तरफ पतले बेज़ल होंगे। स्मार्टफोन में 64-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप होने की भी उम्मीद है।

फोन की एक कथित गीकबेंच लिस्टिंग भी समाने आ चुकी है, जिसके अनुसार, Samsung Galaxy A52 5G को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह मॉडल नंबर SM-A526B के साथ लिस्ट किया गया था। फोन के एंड्रॉयड 11 पर चलने की संभावना है और इसमें 6 जीबी रैम शामिल हो सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.