Samsung Galaxy A51 लॉन्च हुआ भारत में, चार रियर कैमरे और 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर से है लैस

Samsung Galaxy A51 का एक मात्र वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 29 जनवरी 2020 17:09 IST
ख़ास बातें
  • सैमसंग गैलेक्सी ए51 में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है
  • 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है सैमसंग गैलेक्सी ए51
  • Samsung Galaxy A51 के साथ लॉन्च ऑफर्स भी होंगे उपलब्ध

Samsung Galaxy A51 की सेल 31 जनवरी से

Samsung Galaxy A51 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। सैमसंग की गैलेक्सी ए-सीरीज़ का लेटेस्ट स्मार्टफोन इनफिनिटी ओ-डिस्प्ले और चार रियर कैमरे के साथ आता है। Samsung ने अपने इस स्मार्टफोन को नया लुक देने की कोशिश की है ताकि मार्केट में Realme X2, Redmi K20 और Vivo V17 जैसे स्मार्टफोन को चुनौती दिया जा सके। याद रहे कि सैमसंग गैलेक्सी ए51 को बीते महीने ही वियतनाम में Samsung Galaxy A71 के साथ लॉन्च किया गया था। गैलेक्सी ए51 को मार्केट में सैमसंग गैलेक्सी ए50 और Samsung Galaxy A50s के अपग्रेड के तौर पर उतारा गया है। दोनों ही स्मार्टफोन बीते साल लॉन्च हुए थे।
 

Samsung Galaxy A51 price in India, launch offers

सैमसंग गैलेक्सी ए51 का एक मात्र वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इस वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये होगी। स्मार्टफोन को ब्लू, व्हाइट और ब्लैक प्रिज़्म क्रश रंग में बेचा जाएगा। Samsung Galaxy A51 की बिक्री 31 जनवरी से नामी ई-कॉमर्स साइट, ऑफलाइन स्टोर्स, सैमसंग डॉट कॉम और सैमसंग ओपेरा हाउस में शुरू होगी।
Advertisement

Samsung Galaxy A51 खरीदने के लिए अमेज़न पे का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा कंपनी गैलेक्सी ए51 के खरीदारों को एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट की गारंटी देगी।

सैमसंग गैलेक्सी ए51 को वियतनाम में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 7,990,000 वियतनामी डॉलर (करीब 24,600 रुपये) में लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 

Samsung Galaxy A51 specifications, features

डुअल सिम सैमसंग गैलेक्सी ए51 एंड्रॉयड 10 पर आधारित One UI 2.0 पर चलेगा। इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इनफिनिटी-ओ डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। Samsung के इस फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। ज़रूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

पिछले हिस्से पर क्वाड कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह एफ/ 2.0 लेंस के साथ आएगा। इसके साथ एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी इस कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। सेल्फी के लिए सैमसंग गैलेक्सी ए51 में 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.2 है।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैंस है। यह 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है और 15 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, vivid display
  • Clean, feature-rich software
  • Good battery life
  • Bad
  • Biometric authentication isn’t very quick
  • Underwhelming performance for the price
  • Average low-light camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.