Samsung Galaxy A51 में हो सकता है 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर

Samsung Galaxy A51: सैमसंग गैलेक्सी ए51 के कैमरा सेटअप को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है। जानें Samsung के आगामी फोन के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 नवंबर 2019 12:25 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A51 में हो सकता है मैक्रो लेंस
  • सैमसंग फोन में हो सकता है एल आकार वाला कैमरा मॉड्यूल
  • सैमसंग गैलेक्सी ए81 का मॉडल नंबर SM-AN815F हो सकता है

Samsung Galaxy A51: सैमसंग गैलेक्सी ए51 में हो सकता है 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा सेंसर

Photo Credit: OnLeaks/ PriceBaba

Samsung Galaxy A51: सैमसंग गैलेक्सी ए51 से संबंधित अब तक कई लीक सामने आ चुके हैं। आगामी Samsung फोन पहले ही ब्लूटूथ और वाई-फाई सर्टिफिकेशन साइट पर मॉडल नंबर SM-A515F के साथ लिस्ट किया जा चुका है। अब एक मीडिया रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है कि Galaxy A51 स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा अन्य सैमसंग स्मार्टफोन मॉडल नंबर SM-AN815F के साथ सामने आया है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह आगामी स्मार्टफोन Galaxy A81 हो सकता है और यह एस पेन सपोर्ट के साथ आ सकता है। अभी तक S Pen केवल Galaxy Note सीरीज़ तक ही एक्सक्लूसिव है।

SamMobile की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी ए51 में दिए जाने वाला 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा फोन के पिछले हिस्से में क्वाड रियर कैमरा सेटअप का हिस्सा होगा। आगामी Samsung फोन में दिए जाने वाला मैक्रो लेंस फूल आदि चीजों की पास से क्लियर तस्वीरें कैप्चर करने का काम करेगा।

5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस कैमरा के अलावा Galaxy A51 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर, अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा सेंसर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

हाल ही में लीक बेस्ड रेंडर (ग्राफिक्स से बनी तस्वीर) से झलक मिली थी कि फोन के बैक पैनल पर एल आकार का रियर कैमरा सेटअप है। कुछ केस रेंडर से संकेत मिला था कि नए कैमरा सेटअप के अलावा होल-पंच डिस्प्ले भी दिया जा सकता है। स्मार्टफोन Android 10 आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ उतारे जाने की उम्मीद है। हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला था कि फोन में एक्सीनॉस 9611 प्रोसेसर दिया जा सकता है।
Advertisement

गैलेक्सी ए51 के अलावा ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी Galaxy A81 पर भी काम कर रही है। डश ब्लॉग GalaxyClub.nl में इस बात का जिक्र था कि नए सैमसंग फोन का मॉडल नंबर SM-A815F है। इस साल के शुरुआत में लॉन्च हुए Galaxy A80 का अपग्रेड वर्जन हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी ए81। याद करा दें कि गैलेक्सी ए80 को भारत में जुलाई माह में लॉन्च किया गया था। मार्केट में इसकी सीधी भिड़ंत OnePlus 7 Pro और Redmi K20 Pro स्मार्टफोन से होती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Samsung Galaxy A51, Samsung Galaxy A81, Samsung
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.